उत्तराखंड के छोरों का वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों से हारी
Jan 10 2018 4:16PM, Writer:कपिल
जैसा कि हम पहले भी आपको बता रहे थे कि उत्तराखंड के दो लड़कों का अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए सलेक्शन हुआ है। वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और टीम इंडिया ने अपना पहला अब्यास मैच साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला। आर्यन जुयाल और कमलेश नगरकोटी ने इस मुकाबले में सभी का दिल जीत लिया। इन दोनों के खेल की बदौलत भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को पहले अभ्यास मैच में 189 रनों से हरा दिया। भारत की टीम की जीत के नायक आर्यन जुयाल रहे। आर्यन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए। आर्यन जुयाल के बारे में पहले भी क्रिकेट एक्सपर्ट्स बता चुके हैं कि वो महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प साबित हो सकते हैं। अपनी 86 रनों की पारी में आर्यन ने 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा इस टीम में हार्दिक पांड्या बनने का काम कमलेश नगरकोटि ने किया।
यह भी पढें - वाह उत्तराखंड पुलिस: देश में दूसरे नंबर पर देवभूमि, 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का छोरा IPL में फिर बरपाएगा कहर, राहुल द्रविड़ को 100 फीसदी भरोसा
पहले तो कमलेश ने ताबड़तोड़ पारी खेली और इसके बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को भी खासा परेशान किया। क्राइस्टचर्च के मैदान पर इस मुकाबले को खेला गया। आर्यन और कमलेश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कमलेश नगरकोटी ने आखिर में आकर तेजी से बल्लेबाजी की। सिर्फ 17 गेंदों में उन्होंने 26 रन ठोक दिए। अब बारी साउथ अफ्रीकी टीम की थी। भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी टीम को टिकने नहीं दिया। कमलेश नगरकोटि ने दो अफ्रीकी बल्लेबाजों को पैवेलियन भेज दिया। आपको बता दें कि आर्यन हल्द्वानी के रहने वाले हैं और कमलेश नगरकोटी बागेश्वर के रहने वाले हैं। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी थी तो शुरूआत में तीन झटके लगे।
यह भी पढें - पहाड़ की उड़नपरी, कभी खेतों में की प्रैक्टिस, आज 2000 मीटर रेस की नेशनल चैंपियन है
यह भी पढें - गढ़वाल प्रीमियर लीग: उत्तराखंड में डे-नाइट क्रिकेट का रोमांच, रोमांचक रहा फाइनल
61 रन पर ही टीम इंडिया के 3 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद आर्यन जुयाल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका अदा की। 40वें ओवर में आर्यन जुयाल पैवेलियन के लिए चल पड़े। हालांकि तब तक भारतीय टीम की स्थिति काफी हद तक सुधर चुकी थी। इसके बाद रही सही कसर कमलेश नगरकोटी ने पूरी कर डाली। साउथ अफ्रीकी टीम ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाई। बड़े स्कोर का पीछा करने के दबाव में टीम पूरी तरह से ढह गई। कमलेश ने दो विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। इतना जरूर है कि उत्तराखंड के छोरों ने इस वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया है। 14 जनवरी को भारतीय टीम को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम की जीत का दारोमदार आर्यन और कमलेश के कंधों पर आ गया है।