image: Uttarakhand girl priyanka chaudhary in semifinal of boxing championship

उत्तराखंड की पहली महिला बॉक्सर, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल पक्का

Jan 11 2018 2:53PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की प्रतिभाओं का जवाब नहीं। मौका मिले तो ये प्रतिभाएं सिर्फ जीतना जानती हैं और देवभूमि का मान सम्मान बढ़ाना जानती हैं। आज के दौर में उत्तराखंड की प्रतिभाएं धीरे धीरे सामने आ रही हैं और खेलों में रिकॉर्ड्स के झंडे गाड़ रही हैं। खास तौर पर बेटियों की बात करें तो इन्हें सलाम करने का दिल करता है। हर बार बेटियों ने साबित कर दिया है कि, उनके जैसा ना कोई है और ना ही कभी हो पाएगा। प्रियंका उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से ताल्लुक रखती हैं। पढ़ाई से निकलकर कब इस बेटी ने बॉक्सिंग के ग्लब्स थामे और कैसे चैंपियन बन गई, ये कहानी भी बेहद दिलचस्प है। फिलहाल आपको बता दें कि उत्तराखंड से प्रियंका पहली ऐसी महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने राज्य के लिए नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल पक्का कर लिया है। उनका सफर जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढें - पहाड़ की उड़नपरी, कभी खेतों में की प्रैक्टिस, आज 2000 मीटर रेस की नेशनल चैंपियन है
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का छोरा IPL में फिर बरपाएगा कहर, राहुल द्रविड़ को 100 फीसदी भरोसा
आज जब आप लोग तमाम खबरों में उलझे हैं, उस बीच आपको इस गौरवशाली खबर के बारे में जानना जरूरी है। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रियंका ने जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही उनके नाम एक मेडल भी पक्का हो गया है। अगर प्रियंका सेमीफाइनल में जीत हासिल करती हैं, तो उत्तराखंड के लिए सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। बहरहाल हम उत्तराखंड की इस बेटी से उम्मीद करते हैं कि गोल्ड मेडल जीतकर आए। रोहतक में सीनियर वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप आठ जनवरी से शुरू हुई थी। रेलवे में कार्यरत प्रियंका इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रियंका चौधरी मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली हैं। प्रियंका ने 60 किग्रा वेट कैटेगरी में खेला और क्वॉर्टर फाइनल में महाराष्ट्र की मुक्केबाज को धराशाई कर दिया।

यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरों का वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों से हारी
यह भी पढें - गढ़वाल प्रीमियर लीग: उत्तराखंड में डे-नाइट क्रिकेट का रोमांच, रोमांचक रहा फाइनल
हैरानी की बात ये है कि प्रियंका ने एकतरफा मैच में महाराष्ट्र की बॉक्सर को 5-0 से हराया। इससे ही आप प्रियंका के मुक्कों का दम जान सकते हैं। जिस तरह से प्रियंका अपने मुक्के बरसाती हैं, उससे साफ है कि तेजी के मामले में वो मैरीकॉम से कम नहीं हैं। प्रियंका उत्तराखंड से एकमात्र मुक्केबाज हैं, जो इस चैंपियनशिप में मेडल पक्का करने में कामयाब रही हैं। पिछले साल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ही प्रियंका ने देश के लिए ब्रॉन्ज पदक जीता था। सीनियर वर्ग में बीते तीन साल से प्रियंका स्टेट चैंपियन हैं। इस चैंपियनशिप में देहरादून की कल्पना नेगी पहले ही बाहर हो गई थी। देहरादून की ही अर्चना थापा इस चैंपियन शिप के तीसरे राउंड में बाहर हो गई थी। अब उम्मीदें प्रियंका से जुटी हैं। बधाई दें, शुभकामनाएं दें, आशीर्वाद दें। उत्तराखंड की बेटी जल्द ही गोल्ड मेडल जीते , राज्य समीक्षा की भी शुभकामनाएं


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home