image: Active cartridges found in dehradun

देहरादून में दहशत, 26 जनवरी से पहले 119 जिंदा कारतूस बरामद, निशाने पर उत्तराखंड !

Jan 11 2018 6:28PM, Writer:कपिल

कुछ वक्त पहले हमने आपको एक खबर बताई थी कि 26 जनवरी पर उत्तराखंड में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। क्या ये खबर इसी बात की तस्दीक कर रही है ? एक तरफ देहरादून में 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी है और दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों को एक खबर ने हैरान कर दिया। देहरादून की कैंट थाना पुलिस में बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए। बताया जा रहा है कि करीब 8 हजार कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं और 119 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस केस में 1 पुरुष और 3 महिलाओं को अरेस्ट किया है। आपको जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि ये सभी कारतूस आर्मी के इलाके से चुराए गए हैं। इसके अलावा भी कुछ हैरान कर देने वाली बातें हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने किया आतंकियों के खौफनाक प्लान का खुलासा
यह भी पढें - Video: देहरादून में गुलदार का तांडव, बाथरूम में घुसा, युवक को किया घायल, पकड़ा गया
बताया जा रहा है कि ये सभी कारतूस आर्मी के इलाके से चुराए गए हैं। पुलिस ने ये सारे कारतूस गढ़ी कैंट क्षेत्र के आर्मी इलाके घंघोडा से बरामद किए हैं। खबर है कि इस पूरे मामले में आर्मी, इंटेलिजेंस समेत एलआइयू और इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी प्रदीप राय ने इस बारे में मीडिया को जानकारी भी दी है। उनका कहना है कि कैंट थाना पुलिस और एसओजी से ये खबर मिली थी। इसके आधार पर कैंट थानाक्षेत्र में 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, वो कूड़ा बीनने वाली बताई जा रही हैं। इसके अलावा जिस पुरुष को अरेस्ट किया गया है, वो कूड़ा खरीदने वाला बताया जा रहा है। किसी सामान्य व्यक्ति के पास ये कारतूस मिलना आम बात नहीं है। ये कारतूस इंडियन फोर्स और आर्मी के लिये इस्तेमाल किये जाते हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड परिवहन की बस में बम की खबर, एक फोन कॉल से मचा हड़कंप
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गाड़ियों से टकराया बेकाबू ट्रक, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
इस पर पूरे मामले को लेकर जांच एजेंसियां ज्वाइंट इनवेस्टिगेशन कर रही हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र में इस मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में ये जिंदा कारतूस किसी वीवीआईपी इलाके में मिलता बड़ा संकेत दे रहा है। जहां ये कारतूस मिले हैं, उससे कुछ ही दूरी पर सीएम आवास और राजभवन हैं। ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home