image: Dm deepak rawat to coach poor family kids

उत्तराखंड में जिलाधिकारी हो तो ऐसा, गरीब परिवार के बच्चों के लिए बेहतरीन काम

Jan 12 2018 3:35PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे हैं, जो लगातार अपने कामों से जनता का दिल जीत रहे हैं। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत भी इनमें से एक हैं। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत ने एक पहल शुरू की है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया के साथ मिलकर गरीब बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया है। जी हां हरिद्वार में जितने भी गरीब छात्र हैं, जो आगे चलकर जिंदगी में नाम कमाना चाहते हैं, उनके लिए डीएम दीपक रावत ने प्रशासन के साथ मिलकर निशुल्क कोचिंग क्लासेज शुरू करने की पहल शुरू की है। इसके लिए पहले बैच में 60 छात्रों का सलेक्शन किया जाएगा। पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। गरीब परिवार के छात्रों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया भी वहां मौजूद थी।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की शान हैं ऐसे जिलाधिकारी, शहीद के परिवार के लिए किया यादगार काम
यह भी पढें - Video: देवभूमि चाहती है ऐसे जिलाधिकारी, पहाड़ में रोजगार की पहल शुरू, गांवों के लिए खुशखबरी
आज के दौर में पहाड़ों में कई छात्र ऐसे हैं, जो पढ़ना चाहते हैं, लिखना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसे की कमी है, जिस वजह से उनका ख्वाब अधूरा रह जाता है। लेकिन जब डीएम दीपक रावत और मुख्य विकास अधिकारी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने नई मुहिम शुरू करने का मन बनाया। हालांकि इसकी शुरूआत करना बहुत मुश्किल था। छात्रों का चयन, टीचर्स का सलेक्शन और पढ़ाई के लिए जगह की कमी थी। लेकिन कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो सारी की सारी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है। डीएम दीपक रावत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। धीरे धीरे एक प्लान तैयार किया गया। गरीब छात्रओं तक पहले इस बारे में सूचना पहुंचाई गई। पहले प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया गया है। इसके बाद छात्रों को कोचिंग देने के लिए शिक्षकों का भी साक्षात्कार लिया जाएगा।

यह भी पढें - देवभूमि के इस जिलाधिकारी ने वो कर दिखाया, जो आज तक नहीं हो पाया था
यह भी पढें - उत्तराखंड को चाहिए ऐसे जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग की ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है !
शुरुआती बैच में 60 बच्चे होंगे। अब सवाल ये था कि आखिर क्लास कहां चलेंगे। तो इसका भी जवाब मिल गया। पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में ही इन छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इस कॉलेज के तीन कक्षों में क्लासेज चलेंगी। तीनों कक्षों में रंगाई, बिजली और बाकी उपकरणों की तैयारी की जा रही है। यानी मान लिया जाए कि हरिद्वार के डीएम एक ऐसी पहल करने जा रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों के लोगों का भला होगा। सैकड़ों छात्र हर साल यहां से पढ़ाई कर सकेंगे। खास बात ये है कि ये कोचिंग सिर्फ गरीब वर्ग के छोत्रों के लिए है, जिनके पास ना ही सुख सुविधाएं और ना ही पढ़ाई के लिए सही माहौल है। ऐसे छात्रों के लिए ये कोचिंग क्लासेज स्वर्ग की तरह हैं। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में छात्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा छात्रों को कोचिंग दी जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home