Video: पहाड़ के सपूत का खुला ऐलान, सेना तैयार है, तबाह कर देंगे पाकिस्तानी पोस्ट
Jan 12 2018 5:19PM, Writer:कपिल
जी हां, एक उत्तराखंडी ही दुश्मन देश को इस तरह की कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। याद रहे उत्तराखंड से देश की सेना को ऐसे ऐसे वीर सपूत मिले हैं, जिन्होंने जंग में जज्बा दिखाया और आतंकियों का सफाया करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच पाकिस्तान की मनमानी रुक नहीं रही। भले ही कश्मीर में आतंकियों का सफाया हो रहा है लेकिन सीमा पार से पाक द्वारा आतंकियों को भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर में भले ही आतंकियों की संख्या में भारी कमी आ गई हो, लेकिन एक रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाक से लगती सीमा पर आतंकियों के कई कैंप चल रहे हैं। खुद पाक की आर्मी द्वारा इन कैंपों को संचालित किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेना अपना नया मिशन तैयार कर रही है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का कहना है कि आतंकवादियों ने नजर अभी कश्मीर से हटी नहीं है।
यह भी पढें - शेरदिल उत्तराखंडी: जनरल बिपिन रावत का एक्शन, हिजबुल के आतंकी हुए ढेर
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए जनरल बिपिन रावत का बड़ा काम, ऐसे चुकाएंगे मातृभूमि का कर्ज !
जनरल बिपिन रावत ने देश को आगाह किया है कि आतंकी अभी भी सक्रिय हैं और सेना का काम चुप बैठना नहीं है। उन्होंने कहा है कि अब भारतीय सेना का फोकस उत्तरी कश्मीर की तरफ है। जनरल बिपिन रावत ने साफ कहा है कि अगर आतंक की कमर तोड़नी है तो आर्मी को और भी ज्यादा फोकस करना होगा। उत्तर कश्मीर में बारामूला, बांदीपुर, हंदवाड़ा, पट्टन जैसी जगहों पर ऑपरेशन चलाने होंगे। जनरल बिपिन रावत ने साफ कहा कि पाक द्वारा लगातार आतंकी भेजे जा रहे हैं। आर्मी कश्मीर में जितने आंतकियों का खात्मा कर रही है, पाक द्वारा उससे भी ज्यादा आतंकी भेजे जा रहे हैं। इसके बाद जनरल बिपिन रावत ने एक और बड़े प्लान की बात कही। पाक को वॉर्निंग देते हुए जनरल रावत ने कहा कि अब भारतीय सेना द्वारा पाक सेना की उन पोस्ट्स को निशाना बनाया जाए, जहां से आतंकवादियों को मदद दी जा रही है।
यह भी पढें - जनरल बिपिन रावत का अपमान…इस लेखक ने की जनरल डायर से तुलना...गुस्से में देश...
यह भी पढें - रावत की रफ्तार, धनोआ की धमक से बिलबिलाया पाकिस्तान, अमेरिका के सामने रोया!
जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना का अब एक ही मकसद है कि पाक की पोस्ट्स को ज्यादा से ज्यादा बर्बाद किया जाए, जिससे पाक को दर्द महसूस होगा। उन्होंने कहा कि पाक ने भारत की तुलना में अब तक तीन से चार गुना ज्यादा कैजुअल्टीज झेली हैं। अब वक्त आ गया है कि आतंकियों की मुख्. पनाहगाहों को ही खत्म कर दिया जाए। ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी।