image: Chita ki chaitwali video will release on 30 jan

Video: पहाड़ों में जिस गीत ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया, अब उसका वीडियो आ रहा है, तारीख जानिए

Jan 12 2018 8:53PM, Writer:आदिशा

अमित सागर, ये नाम कुछ ही वक्त में पूरे उत्तराखंड में सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा इसलिए कि अमित सागर ने उत्तराखंड के रिकॉर्ड ब्रेकर गीत चैता की चैत्वाल को गाया है। देश विदेश में चैता की चैत्वाल को लाखों लोगों ने सराहा है। अब अमित सागर एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। नए साल पर चैता की चैत्वाल का ऑफिशियल वीडियो भी आ रहा है। इसका ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस 30 जनवरी को इस गीत का ऑफिशियल वीडियो आ रहा है। 30 जनवरी को अमित सागर का ऑफिशियल वीडियो लांच होगा। यानी साफ है कि इस सुपरहिट गढ़वाली गीत का जादू इस साल भी बरकरार रहेगा। अमित सागर अपने फैन्स को इसके आधिकारिक वीडियो का तोहफा दे रहे हैं। ये गीत महान गढ़ लोकगायक स्व चंद्रसिंह राही ने लिखा था। इसका वीडियो भी उन्हीं को समर्पत होगा।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की सांसों में बसे हैं ये मीठे बोल, 16 साल पहले का ये गीत आज भी नया है
यह भी पढें - Video: देवभूमि की यादों में बसे हैं ये लोकगीत, पहाड़ी लड़के ने गाया तो गजब हो गया
फिलहाल चैता की चैत्वाल का ऑफिशियल वीडियो एडिट किया जा रहा है और उम्मीद है कि 30 जनवरी को इस गीत को ऑफिशियल वीडियो भी लॉन्च होगा। इस वीडियो की कुछ और भी खास बातें हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक पूजा रावत इस वीडियो की नायिका होंगी। पूजा रावत इससे पहले कई वीडियो में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। खूबसूरत पूजा रावत ने राज्य समीक्षा को इस बारे में बताया था कि जल्द ही चैता की चैत्वाल का ऑफिशियल वीडियो सामने आने वाला है। इसका पोस्टर भी लॉन्च किया जा चुका है। पोस्टर में अमित सागर अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक हाथ में हुड़की और दूसरे हाथ में भंकुरी थामे अमित सागर पहाड़ों की तरफ देख रहे हैं। इसके साथ ही सेट पर कई वाद्ययंत्र भी रखे हुए हैं। पोस्टर दिखने में खूबसूरत नजर आ रहा है।

यह भी पढें - Video: ‘चैता की चैत्वाली’ बना उत्तराखंड का पहला लोकगीत, जिसने बनाया नया रिकॉर्ड !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंडी छोरे दे रहे हैं बॉलीवुड को टक्कर, शानदार है ये नया गढ़वाली हिप-हॉप !
अमित सागर एक बेहतरीन गायक है। उन्हें नए प्रयोग के गीतों का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है। कुछ वक्त से चैता की चैत्वाल और फ्योंलड़िया के बीच यू-ट्यूब पर बादशाहत की जंग चल रही थी। बताया जाता है कि 21 जनवरी को चैत्वाल ने 40 लाख का आंकड़ा छुआ। लेकिन बीते 10 दिनों में ही चैता की चैत्वाल को 10 लाख लोगों ने देखा और पहली बार 50 लाख हिट्स को छूने वाला पहला गीत अब ये बन गया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home