पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
Jan 15 2018 11:33AM, Writer:कपिल
न्यूजीलैंड में इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप चल रहा है. इसमें भारत की ओर से एक अठारह वर्षीय तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी भी खेल रहे हैं. कल भारतीय अंडर 18 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 100 रनों से हराते हुए एकतरफा जीत हासिल की है. दरअसल अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे 18 वर्षीय भारतीय गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी गति से सबको चौंका दिया। कमलेश ने सात ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा उतरी ऑस्ट्रेलिआई टीम की शुरुआत अच्छी रही। 50 रन के स्कोर तक टीम कोई विकेट नहीं गंवाया। मगर भारत के उभरते हुए गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की रफ्तार के सामने ऑस्ट्रेलिआई टीम के विकेट पतन की शुरुआत हो गई।
यह भी पढें - उत्तराखंड की पहली महिला बॉक्सर, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल पक्का
यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरों का वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों से हारी
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी आस्ट्रेलियाई टीम के सामने 328 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था। वहीं लक्ष्य का पीछा उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान पृथ्वी शॉ ने 94 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा ने भी 86 रन बनाए। वहीं सुभम गिल ने महज 54 गेंदों में 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर सबको चौंका दिया। लेकिन भारत के उभरते हुए गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की रफ्तार के सामने टीम के विकेट पतन की शुरुआत हो गई। और पूरी टीम 42.5 ओवर में 228 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 100 रन से मैच जीत लिया। मैच ने कमनेश नागराकेटी ने सात ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। बता दें कि कमलेश का जन्म 1999 में राजस्थान के बाड़मेर में हुआ था। कमेलश मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का छोरा IPL में फिर बरपाएगा कहर, राहुल द्रविड़ को 100 फीसदी भरोसा
यह भी पढें - पहाड़ की उड़नपरी, कभी खेतों में की प्रैक्टिस, आज 2000 मीटर रेस की नेशनल चैंपियन है
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा मैच में उन्होंने 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। वह लगातार 140 किमी की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं। उनके गेंदबाजी आक्रमण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने सात ओवर में महज 29 रन दिए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ही टीम के लिए पहला विकेट लिया और जीत की दिशा में बढ़ रही ऑस्ट्रलियाई टीम के रनों पर अंकुश लगाया। इससे पहले पिछले अंडर -19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज अलजेरी जोसेफ ने 147 किमी प्रति घंटे की औसत से गेंद डालकर सबका ध्यान खींचा था।