image: Dm deepak rawat singing pahadi song

Video: जब डीएम दीपक रावत ने गाया ‘हिट दगड़ी कमला’, तो हजारों लोग बोले ‘जय उत्तराखंड’

Jan 16 2018 2:46PM, Writer:आदिशा

हरिद्वार के डीएमं दीपक रावत के बारे में तो आप जानते ही होंगे। डीएम दीपक रावत जितने तेज-तर्रार और एग्रेसिव छवि वाले हैं, वो उतने ही शांत और संगीत को पसंद करने वाले लोगों में से हैं। हालांकि डीएम दीपक रावत कई मौकों पर ये साबित भी कर चुके हैं कि उनकी आवाज बेहतरीन है लेकिन इन सबके बीच एक मेले में उन्होंने जब पहाड़ी गीत गाया तो हर कोई उनका मुरीद हो गया। अपने अंदाज से तो वो कई लोगों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन अब अपनी आवाज से ही उन्होंने कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया। हरिद्वार के लालढांग में मकर संक्रांति के मौके पर तीन दिवसीय गेंद मेला शुरू किया गया था। इस मौके पर डीएम दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत ‘हिट दगडी कमला, अल्मोड़ा मैरो बंगला’ गाया। इसके बाद तो हर तरफ से तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी थी।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के दंबग डीएम की बड़ी कार्रवाई, देवभूमि में गंदगी अब बर्दाश्त नहीं...देखिए
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का एक और ‘सिंघम’ डीएम, देखिए हरिद्वार में पहाड़ी शेर का एक्शन !
इसलिए हम आपके लिए वो खास वीडियो भी लेकर आए हैं, जिसमें डीएम दीपक रावत अपने बेहतरीन अंदाज में ये गीत गा रहे हैं। ये गीत लोगों को इतना पसंद आया कि उन्हें डीएम दीपक रावत से एक बार फिर से गाने की फरमाइश कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम दीपक रावत पहले ऐसे अधिकारी हैं, जो लगभग हर मंच पर पहाड़ी गाना गाते हैं। पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। डीएम ने इस मौके पर कहा कि लालढांग के मेले को फंड और बाकी सुविधाएं मुहैया करना के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन लालढांग काली माता मंदिर मैदान में किया जाता है। लोक सांस्कृतिक एवं मेला समिति लालढांग द्वारा ये मेला हर साल आयोजित कराया जाता है। इस मेले में खुद डीएम ने भाग लेकर इसकी तारीफ भी की।

यह भी पढें - उत्तराखंड में जिलाधिकारी हो तो ऐसा, गरीब परिवार के बच्चों के लिए बेहतरीन काम
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के इस DM से डरते हैं गुंडे, लेकिन बच्चों के लिए वो ‘मौसम वाले अंकल’ हैं..देखिए वीडियो
डीएम दीपक रावत अपने कामों की वजह से उत्तराखंड के सबसे बेहतरीन जिलाधिकारियों में शुमार किए जाते हैं। बीते साल वो देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले जिलाधिकारियों में शुमार हुए थे। अब आप भी ये शानदार वीडियो देखिए, जिसमें डीएम दीपक रावत हिट दगड़़ी कमला गीत गुनगुना रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home