image: International cricket match will soon held in dehradun cricket stadium

देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने दी एक और GOOD NEWS

Jan 16 2018 7:31PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को BCCI के पैनल में भी जल्द ही शामिल किया जा सकता है। ये हुआ तो देहरादून वासियों को जल्द ही देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज देखने का आनंद मिलेगा। आज तक ऐसा हुआ नहीं है। हालांकि इससे पहले महाराष्ट्र और यूपी की टीमों के बीच इस मैदान पर रणजी मैच होना था। पिछले साल अक्टूबर में इस पर लगभग मुहर भी लग गई थी। लेकिन क्रिकेट बोर्डों में ऐसी खींचतान हुई थी कि इसका खामियाजा उत्तराखंड को भुगतना पड़ा था। अब खास बात ये है कि जल्द ही उत्तराखंड में आपको बड़े मैच होते दिखेंगे। उत्तराखंड के सितारे उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड से ही वर्ल्ड क्रिकेट में जगह बनाएंगे। खबर है कि बीसीसीआइ के मैनेजिंग डायरेक्टर (ऑपरेशन) गौरव सक्सेना हाल ही में देहरादून आए।

यह भी पढें - पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
यह भी पढें - उत्तराखंड की पहली महिला बॉक्सर, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल पक्का
उन्होंने दून इंटरनेशनल स्टेडियम का दौरा किया। दोपहर के बाद इस स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता देखी गई। इसके अलावा कृत्रिम लाइट्स, लांज, ड्रेसिंग रूम, स्वीमिंग पूल और प्रेस बॉक्स समेत कई सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया गया। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के महाप्रबंधक इस स्टेडियम की गुणवत्ता से बेहद संतुष्ट नजर आए। इससे पहले जब अधिकारियों ने बीते साल इस स्टेडियम का दौरा किया था तो कुछ बातें बताई थी। अब वो शंकाएं भी साफ हो गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड में लोग इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज का मजा लेंगे। इस स्टेडियम का निर्माण 240 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसके अलावा इस स्टेडियम में 25 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का छोरा IPL में फिर बरपाएगा कहर, राहुल द्रविड़ को 100 फीसदी भरोसा
यह भी पढें - उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड बनने वाला है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त रुख के बाद BCCI भी तैयार !
डे-नाइट मैच के लिए दून स्टेडियम में करीब 392 हाईमास्ट लाइट्स लगाई गई हैं। इस स्टेडियम में 30 कॉरपोरेट बॉक्स बने हैं। इसके अलावा स्विमिंग पूल, बिलियर्ड रूम, जिम और क्लब हाउस की भी सुविधा आपको यहां मिलेगी। इस स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं। यहां आपको रेस्टोरेंट, रिक्रिएशन, सोना बाथ की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही इस स्टेडियम के दो छोरों पर विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। दर्शक दूर से भी इसे देखकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के परिपेक्ष में आज दो बेहतरीन खबरें सामने आई हैं। पहले खबर तो ये है कि जल्द ही उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड बन जाएगा और दूसरी खबर ये है कि देहरादून के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब आपको वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े सितारे खेलते हुए नजर आएंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home