Video: बॉलीवुड छोड़िए, उत्तराखंड के युवाओं का ये गीत देखिए...जबरदस्त है
Jan 17 2018 5:22PM, Writer:मीत
कहते हैं पहाड़ों में एक मीठा सा अहसास होता है, इस अहसास को जब शब्दों के जरिए कागजों में उकेरा जाता है, तो ये और भी खूबसूरत हो जाता है। हैरी धपोला ने जब ये बोल लिखे होंगे तो शायद इन्ही बातों को ध्यान में रखा होगा। त्विशा भट्ट और तवीश पंत ने जब इस गीत को मिलकर लॉन्च करने की सोची होगी तो पहाड़ उनके जेहन में जरूर रहा होगा। पवनदीप राजन ने जब इस गीत को आवाज और संगीत दिया होगा, तो शायद उनके मन में भी ये बात जरूर रही होगी। ‘’तेरी ओर’’ जितना खूबसूरत गीत है, उतने ही खूबसूरत इसके बोल, इसका अंदाज और इसमें की गई कलाकारी है। उत्तराखंड के संगीत का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है और इसमें कोई शक की बात नहीं है कि त्विशा भट्ट अपने अनमोल प्रोडक्शन के जरिए इस सिलसिले को आगे बढ़ाती जा रही हैं। इस वजह से उन्हें कई मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का जादू सिर चढ़कर बोलेगा…देखिए...बॉलीवुड की टक्कर का नया पहाड़ी गीत !
यह भी पढें - Video: मुंबई वाली पहाड़न...बन रही है उत्तराखंड की शान, देखिए ये वीडियो
त्विशा का घर मुंबई में है, मूल रूप से वो पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। दिल में पहाड़ों के लिए कुछ करने की तलाश उन्हें इस रास्ते पर लाई तो मंजिलें मिलती गई। आज उत्तराखंड के बड़े नामों में त्विशा भी शामिल हैं। हालांकि जो गीत हम आपको सुनाने जा रहे हैं, वो पुराना तो है, लेकिन आज भी सुनिए तो अंदाज नया सा लगता है। त्विशा और तवीश की खूबसूरत एक्टिंग, पवनदीप राजन की जबरदस्त आवाज ने इस गीत को नए मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है। इसकी प्रोड्यूसर त्विशा भट्ट हैं और को-प्रोड्यूसर हुनरमंद लड़की कही जाने वाली मीनाक्षी भट्ट हैं। कुल मिलाकर कहें तो गीत को नज़ाकत से तैयार किया गया है। हो सकता है कि आपने ये गीत पहले भी सुना हो, लेकिन एक बार फिर से सुनना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उत्तराखंड के ये युवा उत्तराखंड के लिए कुछ नायाब तोहफे पेश कर रहे हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री रचेगी इतिहास, एक क्लिक में देखिए कोई भी पहाड़ी मूवी
यह भी पढें - Video: हुनरमंद उत्तराखंडियों का जलवा देखिए, लो आ गया ‘पहाड़ी कॉमेडी’ का बंवडर
त्विशा की जितनी तारीफ करें कम है, साथ में तवीश बेहतरीन लग रहे हैं। आम जिंदगी के झगड़ों के बीच भी किस तरह से खुश रहने के लिए हम एक दूसरे के लिए कुछ पल निकल सकते हैं, ये गीत कुछ ये ही संदेश देता है। गीत के बोल बड़ी आसानी से आपको समझ में आ जाएंगे। कोशिश की गई है कि आसान शब्दों के जरिए हर शख्स तक इस गीत को पहुंचाया जाए। सुनिए, सुनाइए और मस्त रहिए।