पहाड़ों में एक बेसहारा महिला की आंखें भर आई, चमोली पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Jan 18 2018 3:33PM, Writer:कपिल
हम बार बार आपसे कहते आए हैं कि उत्तराखंड पुलिस लगातार दुनिया के सामने ऐसे उदाहरण पेश करती जा रही है, जिससे इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। वर्दी का मान सम्मान, बुजुर्गों का ध्यान, लोगों की समस्याओं का निपटारा, सर्द रातों में चौकस निगाहें और ईमानदारी के साथ उत्तराखंड पुलिस के कदम लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के पहाड़ों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने कुछ ऐसा काम किया है कि, उन्हें दिल से सलाम करने का मन करता है। चमोली पुलिस के जवानों ने एक बेसहारा महिला की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। ऐसा अगर हर राज्य में होने लगे तो पुलिस का नाम बड़े मान-सम्मान और आदर के साथ लिया जाएगा। 9 जनवरी को कदुली देवी नाम की एक बेसहारा बुजुर्ग महिला गोपेश्वर थाने पहुंची। ये महिला पाडुली गांव की रहने वाली हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस को सलाम, फेसबुक के जरिए एक बच्चे को ढूंढ निकाला, मां-बाप ने दी दुआएं
दीन हीन हालत में बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। गोपेश्वर थाने में आकर उन्होंने थानाध्यक्ष कुन्दन राम को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘’मैं बहुत गरीब महिला हूँ, मेरा पालन - पोषण करने वाला कोई नहीं है।’’ ऐसा सुनकर ही हर इंसान का दिल पसीज जाता है। पुलिस की वर्दी के भीतर भी एक इंसान का ही दिल धड़कता है। उसके बाद बुजुर्ग महिला ने कहा कि ‘’मैं लोगों से सहायता मांग कर अपना पालन-पोषण करती हूं। आज मेरे घर पर खाने के लिए कुछ भी नहीं है।’’ आंखें भर देने के लिए इतनी बातें ही काफी थी। ये बात सुनकर गोपेश्वर पुलिस द्वारा आपस में पैसे इकठ्ठा किए गए। तमाम रुपये इकट्ठा करने के बाद बुजुर्ग महिला को एक महीने का आटा, चावल, तेल, मसाले, सब्जियां जैसी जरूरी चीजें खरीद कर दी गई।
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
पुलिस के जवानों ने जब बुजुर्ग महिला के लिए खुले हाथों से मदद की तो, महिला का दिल पसीज गया। महिला के पास देने के लिए कुछ नहीं था तो उन्होंने पुलिस के जवानों का कोटि कोटि आशीर्वाद दिया। इसके बाद महिला वापस अपने गांव लौट आई। कहा गया है कि परेशानी, दुख और दर्द सभी के दिल में होता है। इंसानियत वो ही कही जाती है, जब आप किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दें। चमोली पुलिस के इस शानदार काम को सलाम।