image: Insv tarini crosses capehorn leaded by vartika joshi of uttarakhand

देवभूमि की बेटी ने बनी भारतीय नौसेना की शान, समंदर की लहरें चीरकर चिली पहुंची

Jan 19 2018 6:14PM, Writer:आदिशा

पिछले साल की बात है, जब पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए हिंदुस्तान की 6 बेटियों ने अपना सफर शुरू किया था। ये सफर समंदर की लहरों को चीरते हुए चिली के केपहॉर्न तक पहुच गया है। INVS तारिणी के जरिए भारतीय नौसेना की 6 बेटियों के ये सफर शुरू किया था। जब ये समुद्री बेड़ा चिली पहुंचा तो देश के पीएम मोदी ने इन 6 बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। नेवी ऑफिसर्स के इस दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी संभाल रही हैं। वर्तिका जोशी मूल रूप से पौड़ी के धूमाकोट क्षेत्र के स्यालखेत गांव की हैं।वर्तिका के पिता प्रोफेसर पीके जोशी जी हैं, जो कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्तिका की मां अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में हिंदी की विभागाध्यक्ष है। साल 2010 में वर्तिका नौ सेना अधिकारी बनी। वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में भी ऐसा ही अभियान पूरा कर चुकी हैं।

यह भी पढें - समुद्र से दुनिया को नपेगी उत्तराखंड की बेटी…पीएम मोदी ने कहा ‘शाबाश’ !
वर्तिका ने केपटाउन से कोच्चि तक का सफर भी तय किया है। 26 जनवरी 2015 को वर्तिका ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारतीय नारी शक्ति की ताकत भी दिखाई थी। गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में वो अपनी टीम की लीडर थी। 2016 में आईएनएसवी महादेई में उनकी टीम ने विशाखापट्टनम से गोवा तीन हजार किलोमीटर की समुद्री यात्रा की। हैरानी की बात तो ये है कि ये यात्रा 3 हफ्ते में ही पूरी हो गई। इस बार विश्व की परिक्रमा की शुरुआत गोवा से हुई है। इस समुद्री बेड़े को 10 सितंबर 2017 में रवाना किया गया था। आपको याद होगा कि बीते साल अगस्त में भी देश के प्रधानमंत्री ने इस दल की तारीफ की थी। उस दौरान मोदी ने कहा था कि ये बेटियां, एक छोटी-सी नाव लेकर समुद्र पार करने के लिए निकल रही हैं। दुनिया में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब 6 महिला नौसेना अधिकारी समंदर के रास्ते दुनिया का चक्कर लगा रही हैं।

यह भी पढें - दुनिया जीतने निकली उत्तराखंड की नेवी ऑफिसर बेटी, पीएम मोदी ने किया सलाम !
आपको बताते हैं कि आखिर आईएनएस तारिणी की खासियत क्या है। INVS 'तारिणी' नौसेना का महादेई के बाद दूसरा नौकायन पोत है। इसमें कुल मिलाकर 6 पाल लगाए गए हैं। ये पाल मुश्किल हालातों में भी समंदर में सफर करने की ताकत देते हैं। इसे प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सितंबर 2017 में महिला क्रू की सदस्यों ने लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में गोवा से अपनी पहली समुद्री यात्रा शुरू की थी। तारिणी में वर्तिका जोशी के अलावा लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं। INVS तारिणी को गोवा के एक्वेरियस शिपयार्ड लिमिटेड में तैयार किया गया है। इसे हॉलैंड के टोन्गा 56 नाम के डिजाइन पर तैयार किया गया है।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home