उत्तराखंड में शामिल होंगे यूपी के 76 गांव ! योगी आदित्यनाथ से हरक सिंह रावत ने की मुलाकात
Jan 20 2018 2:13PM, Writer:कपिल
राजनीति के हलकों से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के 76 गांव उत्तराखंड में शामिल हो सकते हैं। त्रिवेंद्र सरकार में कद्दावर नेता हरक सिंह रावत ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के इन 76 गांवों का विकास करने की जिम्मेदारी ली है। खबर तो ये भी है कि डॉक्टर हरक सिंह रावत ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर ली है। सूत्रों का कहना है कि वन मंत्री हरक सिंह रावत नजीबाबाद पर कोटद्वार के बीच में पड़ने वाले 76 गांवों को उत्तराखंड में शामिल करने की पैरवी कर रहे हैं। खबर है कि हरक सिंह रावत की तरफ से इस बारे में एक ज्ञापन भी योगी आदित्यनाथ को सौंपा जा चुका है। उनका कहना है कि बीते लंबे वक्त से उत्तर प्रदेश के 76 गांवों के लोग उत्तराखंड में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढें - देहरादून रेलवे स्टेशन शिफ्ट होगा, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का ऐलान, जानिए खास बातें
उन्होंने बताया कि इसे लेकर कई बार गांवों के लोग विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं और बार बार लोगों की नजरअंदाज किया गया। ये जानकारी हरक सिंह रावत ने विधानसभा में ली गई समीक्षा बैठक में कही है। इस वजह से अब खबर है कि उत्तराखंड की सीमा से सटे बिजनौर के करीब 76 गांव उत्तराखंड में शामिल हो सकते हैं। वन मंत्री हरक सिंह रावत लगातार इसकी पैरवी की रहे हैं। डॉ हरक सिंह रावत अपनी विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटद्वार और नजीबाबाद की सीमा से सटे ये गांव हैं। ये गांव बिजनौर के हैं और लंबे वक्त से उत्तराखंड में आने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये गांव चाहते हैं कि उनका विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस बारे में बात की है।
यह भी पढें - खुशखबरी: उत्तराखंड के इन जिलों में फरवरी से हवाई सेवा, किराया देश में सबसे कम होगा !
उन्होंने इस पर सकारात्मक रुख देते हुए कहा कि अगर सब ठीक रहा तो इसे लेकर जल्द फैसला हो सकता है। खैर हो सकता है कि अब जल्द ही इस बात को लेकर कोई फैसला लिया जाए। देखना है कि आने वाले वक्त में इस बात को लेकर क्या होता है।