बधाई उत्तराखंड, पहली बार एक MLA को मिला आदर्श युवा विधायक सम्मान
Jan 22 2018 10:04AM, Writer:कपिल
जिस बात की चर्चाएं हो रही थी, आखिरकार वो बात सच साबित हो गई है। उत्तराखंड में पहली बार किसी विधायक को आदर्श युवा विधायक का सम्मान दिया गया है। हर जगह हमें बार बार सुनने को मिला है कि राजनीति की गलियां बेहद गंदी हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी सोच से और अपने कामों से इस धारणा को बदला । कुछ चेहरे हैं, जो युवाओं की इस धारणा को बदलने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों में भी ऐसे विधायक और नेता है, जो अपने कामों से जनता का दिल जीत रहे हैं। मेहनत और लगन से ऐसे लोग जनता के कामों में लगे हैं। इसी वजह से एक विधायक को मोदी सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की जितनी तारीफ करें, उतना कम है। दरअसल भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन का 8वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन पुणे में आयोजित किया गया।
यह भी पढें - खुशखबरी: उत्तराखंड के इन जिलों में फरवरी से हवाई सेवा, किराया देश में सबसे कम होगा !
इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने विनोद कंडारी को इस सम्मान से नवाजा। टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक हैं विनोद कंडारी। उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात ये है कि पहली बार किसी विधायक को ये सम्मान दिया जा रहा है। विधायक बनने से पहले विनोद कंडारी गढ़वाल यूनिवर्सिटी में साल 2002-2006 तक महामंत्री और अध्यक्ष रहे चुके हैं। इसके अलावा वो बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। विनोद कंडारी अब तक कई प्रदेशोंं में चुनाव प्रभारी की भूमिका अदा कर चुके हैं। विधायक बनने के बाद कंडारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ की सड़कें बनवाई।
यह भी पढें - देहरादून को मिलेगी 114 किलोमीटर लंबी रिंग रोड की सौगात, इन 35 इलाकों को बंपर फायदा
इसके अलावा देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में 32 साल बाद विज्ञान संकाय शुरू करवाया। उन्होंने पंपिंग योजना का काम करवाया। मंजुली-बडियारगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रोड पहुंचवाई। बेरोजगारों के लिए हिंडोलाखाल और कीर्तिनगर में रोजगार मेले सृजित करवाए। कंडारी को अब इतना बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। इसे वो खुद भी बेहद खुश हैं। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लोग कहते हैं कि विनोद कंडारी लगातार ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे वो जनता के बीच अलग ही जगह बना रहे हैं। इस समारोह में राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। हम आपको पहले ही बता चुके थे कि देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से विनोद कंडारी को हार्दिक शुभकामनाएं।