image: Uttarakhand om prakash rawat to become chief election commision of india

बधाई...उत्तराखंड के एक और सपूत को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मोदी सरकार का ऐलान

Jan 22 2018 4:28PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लोगों और प्रतिभाओं के जलवे को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। खास बात ये है कि मोदी सरकार में पहाड़ के लोगों को खौस तौर पर तवज्जो दी जा रही है। अजित डोभाल, बिपिन रावत, अनिल धस्माना, राजेंद्र सिंह, अनिल भट्ट जैसे बडे चेहरों के बाद आपको हिंदुस्तान के बड़े और प्रभावशाली पद पर उत्तराखंड का सपूत बैठा दिखेगा। देश सेवा में बढ़चढ़कर उत्तराखंड के लोग शामिल हो रहे हैं और ये गर्व की बात है। मोदी सरकार में लगातार पहाड़ की प्रतिभाओं को तवज्जो दी जा रही है। उत्तराखंड का एक और लाल देश में बड़े पद पर विराजमान होने जा रहा है। उत्तराखंड मूल के ओम प्रकाश रावत हिंदुस्तान के नए चुनाव आयुक्त होंगे। बताया जा रहा है कि रावत अब एके ज्योति की जगह लेंगे। एके ज्योति सोमवार को इस पद से रिटायर हो रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी।

यह भी पढें - देवभूमि की बेटी ने बनी भारतीय नौसेना की शान, समंदर की लहरें चीरकर चिली पहुंची
23 जनवरी से ओम प्रकाश रावत देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कामकाज संभालेंगे। इसके अलावा पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश रावत उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से हैं। उनके दादा-परदादा यहां के रहने वाले हैं। ओम प्रकाश रावत के दिल में पहाड़ के लिए अलगद ही मान-सम्मान है। ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। अगस्‍त 2015 में उन्हें चुनाव आयोग में नियुक्‍त किया गया था। इसके अलावा ओम प्रकाश रावत 1986 से1988 तक मध्यप्रदेश के इंदौर के कलेक्टर रह चुके हैं। ओपी रावत की नियुक्ति के साथ ही उनके सामने कई चुनौतियां होंगी। उनके कार्यकाल में तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, पंजाब, गोवा, उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्‍यों के चुनाव हुए हैं।

यह भी पढें - बधाई उत्तराखंड, पहली बार एक MLA को मिला आदर्श युवा विधायक सम्मान
उनका जन्म 2 दिसंबर 1953 को झांसी में हुआ था। रावत नरसिंहपुर और इंदौर के डीएम रह चुके हैं। इससे पहले वो मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। मोदी सरकार द्वारा ओम प्रकाश रावत को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की गई है। 23 जनवरी 2018 को वो अपना पदभार संभालेंगे। बता दें कि बीते साल ही एके ज्योति ने ये पदभार संभाला था। पहाड़ की प्रतिभाएं आज देशभर में अपना दम दिखा रही हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद पर उत्तराखंड के ही अजीत डोभाल है। देश की रक्षा के लिए तैनात थल सैना का नेतृत्व भी उत्तराखंड के ही बेटे बिपिन रावत के हाथ में है। देश की सबसे बड़ी खुफिया विभाग यानी रॉ के चीफ अनिल धस्माना भी उत्तराखंड से हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल राजेंद्र सिंह भी उत्तराखंड के चकराता से हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home