image: Arushi pokhriyal awarded in dubai

Video: उत्तराखंड के पूर्व सीएम की बेटी, दुबई में मिला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान

Jan 22 2018 5:45PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड की बेटियां आज देश और विदेशों में देवभूमि का नांम रोशन कर रही हैं। हर क्षेत्र में ये बेटियां सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। चाहे वो खेल का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, एक्टिंग का क्षेत्र हो या फिर कला की ही क्षेत्र क्यों ना हो, हर क्षेत्र में देवभूमि की बेटियां अपनी माटी का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़़ी में हम बात करने जा रहे हैं उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल की। क्या आप जानते हैं कि आरुषि भारत के प्रसिद्ध कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की शिष्या रह चुकी हैं। पंडित बिरजू महाराज से आरुषि ने कत्थक की कई बारीकियां सीख रही हैं। अपने गुरु और अपनी माटी की खूशबू और परंपरा को वो देश विदेशों में ले जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आरुषि अपने कत्थक नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति का लोहा मनवा चुकी हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के एक फौजी की बेटी ने वो कर दिया, जो देश में आज तक नहीं हुआ, रिकॉर्ड है ये
अब आरुषि पोखरियाल को दुबई में विशेष सम्मान दिया गया है। आरुषि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। दुबई में यूएई मीडिया द्वारा आरुषि को सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मिला है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी उन्हें ये सम्मान मिला है। आरुषि को ये सम्मान देने के लिए भारत के कंसल्ट जनरल विपुल वहां मौजूद थे। इसके साथ ही शेख मोहम्मद सुहैल भी वहां मौजूद थे। शेख मोहम्मद सुहैल का परिवार दुबई के शाही व्यापारियों में से एक है। एक चैनल से बातचीत में आरुषि ने कहा कि ये सम्मान पाकर वो बेहद ही खुश हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले वक्त में वो भारतीय संस्कृति और लोक नृत्य के लिए काम करती रहेंगी। आरुषि का कहना है कि महिलाओं और गंगा, दोनों ही मुद्दों पर वो लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड की खूबसूरती का परचम लहराया, देवभूमि की बेटी बनी मिस नॉर्थ इंडिया
आरुषि देश-विदेश में अब तक अपने कत्थक की कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उत्तराखंड की इस प्रतिभाशाली बेटी को शुभकामनाएं। अब आप भी देखिए उनका एक खूबसूरत वीडियो


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home