image: Deepak negi won gold medal in long jump

उत्तराखंड के लाल ने न्यूजीलैंड में जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाई पहाड़ी पावर !

Jan 23 2018 4:30PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज के दौर में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। विश्व पटल पर भी ये प्रतिभाएं आसमान की बुलंदियां छू रही हैं। अच्छा लगता है कि उत्तराखंड ने हुनरमंद अपने लिए नए नए रास्ते तैयार कर रहे हैंं। आज हम आपको नैनीताल के रहने वाले दीपक के बारे में बताने जा रहे हैं। दीपक नेगी शायद उत्तराखंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल ईवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। जी हां न्यूजीलैंड में हाल ही में 19वीं आसोनिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में दीपक ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लंबी कूद में ये सफलता हासिल की है। दीपक नैनीताल जिले के कालाढूंगी के रहने वाले हैं। दीपक के गोल्ड मेडल जीतने की खबर के बाद से उनके घर में बधाई देने वालों को तांता लगा है। कालाढूंगी में दीपक का परिवार रहता है।

यह भी पढें - उत्तराखंड की पहली महिला बॉक्सर, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल पक्का
यह भी पढें - देहरादून के क्रिकेटर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, 20-20 क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक
अब आपको बताते हैं कि दीपक की सफलता का फलसफा क्या है। दरअसल दीपक जब छोटे थे तो ऊबड़ खाबड़ पहाड़ी रास्तों से ही स्कूल जाया करते थे। इन रास्तों को वो दौड़कर, भागकर पार करते। उस वक्त से ही शायद दीपक के मन में एक अलख जग गई थी कि कुछ भी हो जाए, उत्तराखंड और देश के लिए बहुत कुछ करना है। धीरे धीरे दीपक का सपना बड़ा हुआ, तो उम्मीदें भी बढ़ने लगी। आखिरकार दीपक ने सोच ही लिया कि खेलों में भी नाम कमाना है। मंजिल सामने थी और दीपक के लिए रास्ता तैयार था, बस उस रास्ते पर चलना था और जीत हासिल करनी थी। दीपक हम तो ये ही कहेंगे कि ये तो स शुरुआत है और आगे बहुत बड़ा काम । इसलिए चलते रहिए और बढ़ते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं। दीपक नेगी ने जिस तरह से तमाम परेशानियों से जूझकर ये गोल्ड मेडल अपने नाम किया, उसके लिए हमारी टीम की तरफ से भी उन्हें शुभकामनाएं।

यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने दी एक और GOOD NEWS
यह भी पढें - पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
दीपक नेगी को इस वक्त पूरे देश से ही शुभकामनाएं मिल रही हैं। जाहिर है कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं अब बड़े लेवल पर जाकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और देवभूमि को गौरवान्वित करने का मौका दे रही हैं। आज आप किसी भी खेल की बात कर लीजिए। क्रिकेट में आर्यन जुयाल, कमलेश नागरकोटि, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, एकता बिष्ट, मानसी जोशी जैसी प्रतिभाए देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कमलेश और आर्यन जुयाल तो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखा रहे हैं। एकता और मानसी ने हाल ही में वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मनीष पांडे और ऋषभ पंत जैसे सितारे भी भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा आईपीएल में भी जलवा दिखा रहे हैं। एथलेटिक्स में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। दीपक रावत और नृपेंद्र रावत जैसे खिलाड़ी लंबी रेस के घोड़े साबित हो रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home