image: Snowfall in kedarnath

Video: केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी, हड्डियां गलाने वाली ठंड में जवानों का हौसला कायम

Jan 24 2018 1:56PM, Writer:कपिल

पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम और भी भव्य नजर आ रहा है। दिख रहा है कि लंबे वक्त के बाद प्रकृति केदारनाथ में जमकर मेहरबान हुई है। इसके साथ ही हम आपके लिए एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो लेकर आए हैं। बर्फबारी में बाबा भोलेनाथ ने बर्फानी अवतार ले लिया है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनआईएम के जवान बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी की वजह से धाम में पुनर्निर्माण का काम बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बार इस साल में केदारनाथ धाम में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। बीते शाम हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ का नजारा बदल गया है। इस बार लगभग डेढ फीट तक बर्फबारी हुई है। जिस वजह से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य रुक गए हैं। इसके बाद भी आप भी यहां जवान मौजूद हैं और अपने काम में लगे हैं।

यह भी पढें - PICS : उत्तराखंड की दिलकश खूबसूरती देखिए, बर्फबारी के बाद खिल उठा धरती का स्वर्ग
यह भी पढें - उत्तराखंड के 4 जिलों में अगले 24 घंटे होगी बर्फबारी, त्यूणी में बर्फ के बीच फंसे कई वाहन
मजदूर और जवान बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। हमने आपको पहले भी बताया था कि मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश भी हुई और बर्फबारी भी हुई। निचले इलाकों में इस साल की पहली बर्फबारी हुई तो वादियां एक बार फिर से खिल उड़ी हैं। जहां देखिए वहां सफेद चादर नजर आती है। धरती का स्वर्ग कही जाने वाली देवभूमि अब बर्फबारी के बाद बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। चोपता, केदारनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ पिथौरागढ़, नुस्यारी, उत्तरकाशी, दयारा बुग्याल, गंगोत्री, औली जैसी जगहों पर बीती रात भी जमकर बर्फबारी हुई है। चोपता के निचले इलाकों में भी इस बार शानदार बर्फबारी हुई है। उधर तुंगनाथ में भी अच्छी खासी बर्फबारी हुई है, जिसके बाद से सर्द हवाएं चलने लगी हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड से दुनिया को मिला बड़े खतरे का संकेत, वक्त से पहले नजर आया 'ॐ' पर्वत
यह भी पढें - केदारनाथ से फिर मिले खतरे के संकेत, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
हालांकि इस भयंकर सर्दी के बीच भी पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए चोपता पहुंच रहे हैं। बाबा केदारनाथ भी बर्फ की चादर के बीच घिरे हैं। शांत वादियों में ये नजारा अलौकिक और सबसे ज्यादा भव्य कहा जा सकता है। केदारनाथ में इस साल की तीसरी बर्फबारी कही जा रही है। हालांकि केदार में नई केदारपुरी बनाने का भी काम जोरों पर चल रहा है। बर्फबारी के बाद भी लोग वहां कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। केदारनाथ में एनआईएम के कर्मचारी नई केदरपुरी के लिए दिन रात एक करने में लगे हुए हैं। ये वीडियो देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home