image: Saira bano of uttarakhand slaps her husband

उत्तराखंड की सायरा बानो...पहले तीन तलाक खत्म करवाया, अब बदतमीज शौहर को जड़ा थप्पड़

Jan 24 2018 4:31PM, Writer:परिमल

तीन तलाक के देश में माहौल बनाने वालों में सायरा बानो का नाम प्रमुख है, तीन तलाक के खिलाफ उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली सायरा बाने ने लंबा संघर्ष किया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही सायरा मुस्लिम महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं। मुस्लिम समाज में फैली इस बुराई के खिलाफ सायरा ने काफी संघर्ष किया था, सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने वालों में सायरा बानो का नाम भी है, कोर्ट ने तीन तलाक को अवैध ठहराया है, फैसले पर सायरा ने कहा था कि उनको उम्मीद नहीं थी कि तीन तलाक खत्म हो जाएगा, लेकिन अब वो खुश हं, लेकिन सायरा को इस मुहिम के कारण अपने ही परिवार में काफी कुछ सहना पड़ा था। उनके शौहर से उनके संबंध काफी खराब रहे हैं. इसकी बानगी फिर से देखने को मिली है। शौहर की बद्तमीजी का अच्छा सबक सिखाया है सायरा ने।

यह भी पढें - उत्तराखंड की महिला को सलाम, तीन तलाक के खिलाफ भरी हुंकार, अब संसद में पेश हुआ बिल
यह भी पढें - उत्तराखंड की इस महिला को सलाम, एक हुंकार से खत्म की तीन तलाक की कुप्रथा !
तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली सायरा बानों का निकाह साल 2002 में इलाहाबाद के करेली निवासी रिजवान अहमद के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही रिजवान का असली चेहरा सामने आ गया था। वो दहेज के लिए अपनी पत्नी सायरा को परेशान करने लगा था। रोज रोज के परेशानी से अजीज आ कर सायरा अपने मायके लौट आई थीं। उसके बाद साल 2015 में सायरा ने उत्तराखंड के काशीपुर कोर्ट में अपने दोनों बच्चों के खर्च के लिए दावा किया. जिसकी सुनवाई चल रही है, इसी मामले में सायरा को कोर्ट में पेश होना था। सुनवाई के दौरान उनके शौहर रिजवान को भी मौजूद रहना था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिस के बाद सायरा ने पुलिस के सामने ही अपने शौहर को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल हुआ ये कि रिजवान भी पेशी के लिए आया था,उसके साथ उसका दोस्त भी था।

यह भी पढें - उत्तराखंड पर ‘तीन तलाक’ का साया...फोन पर कह दिया...तलाक...तलाक...तलाक...
यह भी पढें - ट्रिपल तलाक का साइड इफेक्ट ! जानिए आखिर मुस्लिम लड़की ने क्यों की हिंदू लड़के से शादी ?
किसी बात को लेकर सायरा बानो और रिजवान के दोस्त के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर वहां पर पुलिस पहुंची, उसी के साथ रिजवान भी पहुंच गया, उसी समय सायरा और उनके शौहर रिजवान के बीच में बहस शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि रिजवान ने सायरा के साथ बद्तमीजी की थी। बात जब ज्यादा बढ़ गई तो सायरा ने रिजवान को एक करारा और झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। वहां पर मौजूद वकीलं ने किसी तरह से दोनों को पकड़ कर मामला शांत करवाया। इस पूरे मामले में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है, रिजवान ने कहा कि सायरा, उनके पिता और भाई ने उनके साथ गाली गलौज की और मारपीट की। सायरा के पति रिजवान को कोर्ट ने आदेश दिया कि वो 26 फरवरी को कोर्ट में पेश हो, इस पर रिजवान ने कहा कि बच्चों के साथ कोर्ट में पेश होने पर कुछ अनहोनी हो सकती है, उसने सुरक्षा की मांग की है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home