image: Kamlesh nagarkoti the next star of indian cricket says report

Video: पहाड़ के इस गेंदबाज की रफ्तार देखकर हैरान हैं वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली..देखिए

Jan 25 2018 3:46PM, Writer:कपिल

रफ्तार ऐसी कि विरोधी चारों खाने चित्त हो जाएं। गेंद ऐसे आग उगल रही है मानो दुनिया में एक अलग ही रिकॉर्ड बनाना है। छोटी सी उम्र में ही पहाड़ के इस गेंदबाज ने दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स को हैरान कर दिया है। लाइन और लेंथ का सटीक मिश्रण ही किसी खिलाड़ी को परफेक्ट गेंदबाज बनाता है। खासतौर पर जब इस गेंदबाजी में स्विंग का इस्तेमाल होने लगे तो बात ही कुछ और होती है। उत्तराखंड के बाग्शेवर के रहने वाले कमलेश नगरकोटि को अभी से ही दुनिया के शानदार गेंदबाजों में शुमार किया जाने लगा है। भारतीय क्रिकेट को इस खिलाड़ी में अपना भविष्य नजर आ रहा है। कमलेश की गेंद की रफ्तार के बारे में जानेंगे तो आपको भी यकीन होगा कि आने वाले वक्त में ये खिलाड़ी किस लेवल पर जाएगा। कमलेश 18 साल की उम्र के हैं और करीब 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं।

यह भी पढें - पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
यह भी पढें - उत्तराखंड के लाल ने न्यूजीलैंड में जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाई पहाड़ी पावर !
इतनी स्पीड भारत के सबसे सफलतम गेंदबाज जहीर खान की रही है। जहीर की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो भी लाइन और लेंथ के मामले में परफेक्ट रहे हैं। अब कमलेश को देखकर भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली भी हैरान हैं। सहवाग का कहना है कि इस वक्त अंडर 19 वर्ल्ड कप में एक सितारा गजब ढा रहा है और वो हैं कमलेश नगरकोटि। सौरभ गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी का अगला सितारा तैयार है। गांगुली तो नगरकोटि को अभी से ही लंबी रेस का घोड़ा कह रहे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमलेश नगरकोटी ने 146.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, तो विरोधियों के होश उड़ गए। कमलेश ने इस मैच में 7 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मुकाबले में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी कमलेश के नाम ही दर्ज हुआ।

यह भी पढें - देहरादून के क्रिकेटर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, 20-20 क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक
यह भी पढें - देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने दी एक और GOOD NEWS
हालांकि कमलेश वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। अंडर-19 विश्व कप में 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम है। उन्होंने साल 2016 में सबसे तेज गेंद फेंकी थी। अब आप कमलेश की रफ्तार से भरा ये वीडियो देख लीजिए, आपको भी यकीन हो जाएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home