image: Flag hosting in kedarnath on republic day

केदारनाथ में गणतंत्र दिवस पर रचा गया इतिहास, जवानों के इस हौसले को सलाम है

Jan 26 2018 2:13PM, Writer:कपिल

गणतंत्र दिवस का पावन पर्व और इस बेला पर सारी दुनिया की नजर हिंदुस्तान पर है। राजपथ पर देश ने अपनी ताकत, शौर्य और सेना का परिचय दुनिया को दिया। 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस बार भारत में आए थे। ये भी पहली बार हो रहा है कि भारत के किसी गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां आए। इस बार कुछ रोचक बातें हुई हैं। आज हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं, वो किसी गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार हुई है। आप जानते ही होंगे कि केदारनाथ में सर्दियों के मौके पर कपाट बंद होते हैं। यहां की चोटियां दिन रात बर्फ से आच्छादित रहती हैं। इस बार केदारनाथ के कपाट जिस दौरान बंद हुए थे, तो उस वक्त खुद पीएम मोदी वहां गए थे और नई केदारपुरी बनाने की बात कही थी। इस केदारपुरी को बनाने में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग यानी एनआईएम के जवानों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है।

यह भी पढें - बाबा केदारनाथ में बना नया रिकॉर्ड, आपदा के बाद ऐसा पहली बार हुआ है !
यह भी पढें - Video: केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी, हड्डियां गलाने वाली ठंड में जवानों का हौसला कायम
माइनस से कम तापमान में भी ये जवान लगातार काम कर रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में केदारनाथ में 26 जनवरी के दिन एक बार फिर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जरा सोचिये वो पल कितना गौरवशाली रहा होगा, जब केदार की नगरी में 26 जनवरी को तिरंगा फहराया गया। केदारनाथ में इस वक्त चारों तरफ बर्फ है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। इस कड़ाके की ठंड में भी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जवान लगातार जोश से काम कर रहे हैं। कड़ाके ककी ठंड भी इन जवानों के जोशीले अंदाज के आगे फीकी पड़ रही है। जाहिर सी बात है कि विपरीत परिस्थितियों में रह रहे इन जवानों ने एक नई मिसाल कायम की है। 69वें गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ धाम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साल 2013 में आई आपदा के बाद यहां सब कुछ ध्वस्त हो गया था।

यह भी पढें - केदारनाथ से फिर मिले खतरे के संकेत, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
यह भी पढें - बाबा केदारनाथ का जलवा देखेगी दुनिया, जुलाई 2018 में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड !
केदार के कपाट बंद होने के बाद यहां इंसानी चहल पहल एकदम शून्य हो जाती है। जहां भी नजर दौड़ाएंगे, वहां आपको बर्फ नजर आएगी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को केदारनाथ के पुनर्निर्माण का जिम्मा दिया गया था। साल 2014 से बाबा भोलेनाथ की नगरी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जवान डटे हैं। इन जवानों की संख्या 150 के करीब है। विपरीत और मुश्किल हालातों में रहकर भी ये जवान वहां हर त्योहार मना रहे हैं। जब बात राष्ट्रीय पर्व की हो तो फिर ये जवान कैसे पीछे रह सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह NIM के सुबेदार देवेंद्र सिंह ने केदारनाथ में ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहां मौजूद श्रमिकों के दिल में देशभक्ति की भावना उफान मारने लगी। इस दौरान जवानों ने राष्ट्रगान के साथ-साथ देशभक्ति के गीत भी गाए। केदार की वादियों में तिरंगा अलग ही अंदाज में नजर आ रहा था, जिसे देखकर आपको भी गर्व होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home