image: Uttarakhand kamlesh nagarkoti shines in u-19 cricket world cup

उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में धूम मचा दी, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Jan 26 2018 7:22PM, Writer:कपिल

26 जनवरी पर देश गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को मना रहा था कि इस बीच एक शानदार खबर भी सामने आ गई। अंडर 19 वर्ल्ड में भारतीय टीम ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। जी हां भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को क्वॉर्टर फाइनल में 131 रनों के बड़ें अंतर से हरा दिया है। इस जीत में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेशी टीम के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। टीम इंडिया से कमलेश नगरकोटि ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कमलेश उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले हैं । उनकी गेंद की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात ये है कि वो 147 से 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं। ये वर्ल्ड कप में अब तक का बेस्ट रिकॉर्ड है। हाल ही में कमलेश की गेंदबाजी को देखकर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज रह चुके सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने जमकर तारीफ भी की है। इस बारे में भी जानिए।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के इस गेंदबाज की रफ्तार देखकर हैरान हैं वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली..देखिए
यह भी पढें - पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
सहवाग का कहना है कि इस गेंदबाज में आगे बढ़कर बड़ा मुकाम हासिल करने का दम है, तो गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया को जल्द ही एक नया स्पीड स्टार मिल रहा है। बांग्लादेश की टीम कुल मिलाकर 134 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमान गिल के साथ साथ कमलेश नगरकोटि भी चमके। भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मनजोत कालरा और कप्तान पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए। हालांकि मनजोत 9 रन बनाकर ही पैवेलियम के लिए चल पड़े। इसके बाद शुभमान गिल बल्लेबाजी करने के लिए आए।शुभमान गिल ने टीम के लिए 86 रनों का योगदान दिया। कप्तान पृथ्वी शॉ 40 रनों के बाद पैवेलियन के लिए चल पड़े। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए।

यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरों का वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों से हारी
यह भी पढें - उत्तराखंड के लाल ने न्यूजीलैंड में जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाई पहाड़ी पावर !
अभिषेक ने 50 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया ने कुल मिलाकर 10 विकेट खोकर 265 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम में पिनक घोष के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के कहर को झेल नहीं पाया। अब भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान है। वर्ल्ड क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान को सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। खास बात ये है कि ये मुकाबला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है। आपको याद होगा कि 2011 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में भी भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत हुई थी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गजों की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं। ये मैच 30 जनवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मैच को लेकर टिकटों की बिक्री बंपर हो रही है। कमलेश नगरकोटि से देशभर की उम्मीदें एक बार फिर टिकी हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home