image: Cm trivendra celebrate new year with itbp jawan

Pics: पहाड़ के वीर जवानों के बीच CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, 11 हजार फीट की ऊंचाई से बड़े ऐलान

Jan 27 2018 11:10AM, Writer:आदिशा

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस देश के वीर जवानों के साथ मनाया। वो जवान जो सरहदों पर देश की रक्षा के लिए दिन रात जुटे रहते हैं। सीएम ने पहले ही कार्यक्रम तय किया था कि इस बार का गणतंत्र दिवस उन वीर जवानों के साथ मनाया जाएगा, जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को कुर्बान करने में भी नहीं हिचकिचाते। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के नेलांग पोस्ट पर जाकर आईटीबीपी के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने नेलांग में ध्वजारोहण किया। जवानों के बीच जाकर सीएम ने कहा कि जवानों का साथ पाकर काम करने का अभूतपूर्व जज्बा मिलता है। उन्होंने बताया कि देश के सैनिक विपरीत परिस्थितियों में भी बुलंद हौसले के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं और इस वजह से ही हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए बड़े ऐलान

त्रिवेंद्र 2

trivendra 2
1 /

उन्होंने कहा कि अपने पराक्रम की वजह से कारण हमारे जवान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कहे जाता हैं। अब आपको नेलांग घाटी के बारे में भी बता देते हैं। नेलांग को सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र कहा जाता है। ये 11614 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां .05 डिग्री सेल्सियस तापमान पर जवान चqबीस घंटे देश की सेवा कर रहे हैं।

त्रिवेंद्र 3

trivendra 3
2 /

आपदा के दौरान इन हिमवीरों ने राहत और बचाव कार्य भी किए थे, इसकी भी सीएम त्रिवेंद्र ने तारीफ की। सीएम ने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा से कर रहे हैं। इसके साथ ही ये जवान समाज के हित में भी बड़े काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आईटीबीपी के जवानों के कल्याण के लिए कई प्रयास किये हैं।

त्रिवेंद्र 4

trivendra 4
3 /

आईटीबीपी को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इस तरह से जवान आने वाले वक्त में चुनौतियों से लड़ने के लिए और भी ज्यादा तैयार होंगे। इसके लिए जवानों को आधुनिक उपकरण, आप्टिकल डिवाइस, टैलीकम्यूनिकेशन के उपकरण दिए गये हैं। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा ऐलान किया।

त्रिवेंद्र 5

trivendra 5
4 /

सीएम त्रिवेंद्र ने ऐलान किया कि उत्तराखण्ड में बॉर्डर एरिया से रोड कनेक्टिविटी का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के निवासी जो सैनिक या अर्द्धसैनिक ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं, उनके आश्रितों को राज्य सरकार के द्वारा नौकरी दी जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home