उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि का जलवा, IPL में KKR ने खरीदा, कीमत आपके होश उड़ा देगी!
Jan 27 2018 7:54PM, Writer:कपिल
इंडियन प्रीमियर लीग से उत्तराखंड के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अंडर 19 विश्वकप में 149 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी से सभी के होश उड़ाने वाले कमलेश का आईपीएल नीलामी में भी जलवा देखने को मिला। कमलेश को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। कमलेश की रफ्तार ऐसी कि विरोधी चारों खाने चित्त हो जाएं। गेंद ऐसे आग उगल रही है मानो दुनिया में एक अलग ही रिकॉर्ड बनाना है। छोटी सी उम्र में ही पहाड़ के इस गेंदबाज ने दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स को हैरान कर दिया है। लाइन और लेंथ का सटीक मिश्रण ही किसी खिलाड़ी को परफेक्ट गेंदबाज बनाता है। खासतौर पर जब इस गेंदबाजी में स्विंग का इस्तेमाल होने लगे तो बात ही कुछ और होती है।
यह भी पढें - IPL नीलामी में उत्तराखंड का जलवा, सबसे मंहगे साबित हुए ये दो पहाड़ी खिलाड़ी
यह भी पढें - Video: पहाड़ के इस गेंदबाज की रफ्तार देखकर हैरान हैं वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली..देखिए
उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले कमलेश नगरकोटि को अभी से ही दुनिया के शानदार गेंदबाजों में शुमार किया जाने लगा है। भारतीय क्रिकेट को इस खिलाड़ी में अपना भविष्य नजर आ रहा है। कमलेश की गेंद की रफ्तार के बारे में जानेंगे तो आपको भी यकीन होगा कि आने वाले वक्त में ये खिलाड़ी किस लेवल पर जाएगा। कमलेश 18 साल की उम्र के हैं और करीब 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं।अब कमलेश को देखकर भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली भी हैरान हैं। सौरभ गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर भी हैं। इस वजह से उन्होंने कमलेश का खास तौर पर सलेक्शन किया। सौरभ गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी का अगला सितारा तैयार है। गांगुली तो नगरकोटि को अभी से ही लंबी रेस का घोड़ा कह रहे हैं।
यह भी पढें - पहाड़ी तेज गेंदबाज की गति से ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त... अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहाड़ी पावर का जलवा
यह भी पढें - उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में धूम मचा दी, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
कमलेश ने राहुल द्रविड़ को खासा प्रभावित किया है. राहुल से कमलेश इतना प्रभावित थे कि उन्होंने उसे बांग्लादेश का दौरा करने वाली अंडर-23 टीम में भी शामिल किया था। कमलेश नागरकोटी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी की एक अलग छाप छोड़ी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में कमलेश ने 149-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्हें देखरकर दिग्गज हैरान रह गए थे। आइए आपको उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो भी दिखा देते हैं।