image: Leopard captured in cctv footage in haridwar

Video: देवभूमि में नरभक्षी गुलदार का कहर, अब तक मारे 15 लोग, सामने आई CCTV फुटेज

Jan 29 2018 3:52PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पहाड़ों में तो गुलदार और बाघ जगह जगह कहर बरपा रहे हैं। इसके अलावा राजधानी देहरादून और धर्मनगरी हरिद्वार भी इससे अछूती नहीं है। एक बार फिर से एक गुलदार लोगों के लिए जान की आफत बन गया है। उसे हरिद्वार के मोतीचूर इलाके में देखा गया। खबर है कि इस बार ये गुलदार एक कॉलोनी से कुत्ता मारकर ले गया है। एक बड़ी वेबसाइट का कहना है कि ये ही गुलदार एक अब तक 15 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। एनएच-58 से उठाकर की लोगों को ये गुलदार मौत के दे चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गुलदार को पकड़ने के लिए इस वक्त वन विभाग की 50 टीमें तैनात हैं। लेकिन अब तक गुलदार को ये टीमें पकड़ नहीं पाई हैं। खबर ये भी है कि इस गुलदार का कहर बीते तीन सालों से लगातार जारी है।

यह भी पढें - Video: देहरादून वाले सावधान हो जाएं, इन गलियों में बेखौफ घूम रहे हैं खतरनाक गुलदार
यह भी पढें - देहरादून में फिर दिया खतरनाक गुलदार, अब एक और कॉलोनी में फैली दहशत
इंसानों की बस्ती में आकर इस गुलदार ने सभी के लिए परेशानी खड़ कर दी। हम आपको जो सीसीटीवी फुटेज दिखा रहे हैं, उसमें भी साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से गुलदार बेखौफ होकर एक कॉलोनी में कुत्ते को अपना शिकार बना रहा है। जानकारी के मुताबिक ये ही गुलदार अब तक 3 सालों में 15 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। जंगल कटते जा रहे हैं, जानवरों की बस्तियां खाली हो रही हैं तो वो इंसानी बस्तियों में आकर ही भोजन तलाश रहे हैं। जंगलों से जानवरों का शहरी इलाकों में घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। उधर वन विभाग की तमाम कोशिशें भी उन्हें रोकने में असफल हैं। आपको याद होगा कि हाल ही में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाकों में बीते कई महीनों से एक जंगली हाथी आतंक का सबब बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने टस्कर हाथी को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया था।

यह भी पढें - Video: देहरादून में गुलदार का तांडव, बाथरूम में घुसा, युवक को किया घायल, पकड़ा गया
यह भी पढें - देहरादून वालों की सांसें अटक गई थी, आखिरकार इन गलियों में पकड़े गए आदमखोर गुलदार
लेकिन गुलदार को अभी भी वन विभाग की टीमों के लिए पहले बना हुआ है। किसी न किसी इलाके में घुस कर ये गुलदार इंसानों सहित जानवरों को अपना निवाला बना रहा है। जाहिर सी बात है कि इस गुलदार को जल्द से जल्द पकड़कर जंगलों में छोड़ना होगा। अब आप हरिद्वार में गुलदार का ये सीसीटीवी फुटेज देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home