image: Kuhu garg won gold and bothit joshi won silver in international championship

जय उत्तराखंड: बेटी ने जीता गोल्ड, तो बेटे ने जीता सिल्वर मेडल, दुनिया ने देखा देवभूमि का दम

Jan 30 2018 6:33PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ये बात अब किसी से छुपी भी नहीं है। आज उत्तराखंड के युवा दुनियाभर में हर खेल में अपना हुनर दिखा रहे हैं। क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिटंन, फुटबॉल हर खेल में देवभूमि के युवाओं का दम देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तराखंड के लिए एक और खुशखबरी है। उत्तराखंड की कूहु गर्ग और बोधित जोशी ने इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में देवभूमि को दो मेडल दिलाए हैं। सबसे पहले उत्तराखंड की कुहू गर्ग की बात करते हैं। ये बेटी दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं। बीडब्ल्यूएफ आइसलैंड इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कुहू गर्ग ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में ये उपलब्धि हालिस की है। 25 से 28 जनवरी तक इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। कुहू के जोड़ीदार दिल्ली के रोहन कपूर हैं।

यह भी पढें - देहरादून के क्रिकेटर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, 20-20 क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक
यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि का जलवा, IPL में KKR ने खरीदा, कीमत आपके होश उड़ा देगी!
सेमीफाइनल मैच में इन दोनों ने स्पेन की जोड़ी को 21-14, 21-13 से मात दी। इसके बाद बारी फाइनल की थी। फाइनल में कुहू और रोहन का सामना डेनमार्क के क्रिस्टोफर और इसाबलेला की जोड़ी से हुआ। कुहू और रोहन ने 16-21, 21-19, 21-18 से जीत हासिल की और खिताब अपने नाम कर दिया। अब बात उत्तराखंड के ही बोधित जोशी की भी करते हैं। बोधित जोशी ने मेन्स सिंगल में सिल्वर जीता है। बोधित फाइनल में बोधित को इंग्लैंड के सैम पारसंस से 17-21, 15-21 से हार गए। हालांकि उनके खेल की जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि कुहू गर्ग उत्तराखंड में अपराध एवं कानून व्यवस्था संभाल रहे एडीजी अशोक कुमार की बेटी हैं। अशोक कुमार पुलिस में खेल विभाग भी देख रहे हैं। जीत के बाद कुहू गर्ग ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़ी बातें बताई।

यह भी पढें - IPL नीलामी में उत्तराखंड का जलवा, सबसे मंहगे साबित हुए ये दो पहाड़ी खिलाड़ी
यह भी पढें - उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में धूम मचा दी, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
कुहू गर्ग का कहना है कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए संसाधन भले ही ना हों, लेकिन हौसला रखने से सारे काम आसान हो जाते हैं। उनका कहना है कि उनकी कामयाबी का राज ये ही है। देखिए ईटीवी का ये वीडियो


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home