उत्तराखंड से किसे मिलेगी राज्यसभा की टिकट ? इस नेता पर है पीएम मोदी की नजर !
Feb 1 2018 7:59PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में कुछ वक्त बाद राज्यसभा सीट खाली होने जा रही है। ऐसे में अब सवाल ये है कि उत्तराखंड से वो कौन सा चेहरा होगा, जो राज्यसभा जाएगा ? इसके लिए तमाम अटकलों का दौर शुरु हो गया है। इन सब अटकलों के बीच एक नाम से ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का दावा मजबूत है। खास बात ये भी है कि हाल ही में विजय बहुगुणा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद से सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह माहरा का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होगा। इस पद के लिए अभी से ही भारतीय जनता पार्टी में सियासी माहौल गरमा रहा है। धीरे धीरे दावेदारों की लिस्ट सामने आ रही है।
यह भी पढें - बधाई...उत्तराखंड के एक और सपूत को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मोदी सरकार का ऐलान
यह भी पढें - बजट से उत्तराखंड को एक और तोहफा, चार धाम रेल नेटवर्क से जुड़ी बड़ी खबर
एक वेबसाइट का कहना है कि सियासी समीकरणों के लिहाज से विजय बहुगुणा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। आपको याद होगा कि इससे पहले हरीश रावत सरकार के दौरान उन्होंने कांग्रेस में समीकरण बिगाड़ दिए थे। विधायकों को पार्टी से अलग कर वो चुनाव में किंग के तौर पर उभरे थे। बताया जा रहा है कि इस वजह से बीजेपी में उनका कदम बढ़ गया है। कांग्रेस से उन्होंने जितने भी विधायकों को तोड़ा था, उन्हें विधानसभा चुनावों में टिकट भी दिलाई थी। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि विजय बहुगुणा का फोकस भी अब केंद्र की पॉलिटिक्स पर है। लिहाजा वो ये मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। बहुगुणा ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से सियासी गलियारों में और भी ज्यादा सरगर्मी बढ़ गई है। कुछ और भी जरूरी बातें है, ये भी जानिए।
यह भी पढें - बजट: उत्तराखंड को तोहफा...मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली और घर देगी मोदी सरकार
यह भी पढें - पहाड़ के वीर बालक को पीएम मोदी का सलाम, बोले ‘पंकज ने दुनिया को सीख दी है’
हालांकि बहुगुणा का कहना है कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान राज्यसभा को लेकर चर्चा नहीं की गई। विजय बहुगुणा के साथ साथ कुछ और नामों पर भी राज्यसभा की सुई घूम रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नाम को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत और मौजूदा अध्यक्ष अजय भट्ट के नाम को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। खबर तो ये भी मिल रही है कि किसी केंद्रीय नेता के नाम पर भी इसकी मुहर लग सकती है। राज्य में नेताओं की भरमार है इसके बाद भी बीजेपी इससे पहले सुषमा स्वराज को उत्तराखंड से राज्यसभा भेज चुकी है। खैर चर्चाओं का दौर चल पड़ा है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में क्या होता है। देखना होगा कि केंद्र की मोदी सरकार विजय बहुगुणा के नाम पर मुहर लगाकर अटकलों पर विराम लगाती है या नहीं।