उत्तराखंड का लाल बना वर्ल्ड कप में जीत का हीरो, पहली बार में बना डाले ये बेमिसाल रिकॉर्ड
Feb 3 2018 2:33PM, Writer:कपिल
अंडर 19 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया ने जीत का परचम लहरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप कि विजेता बनी है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.2 ओवर्स में 216 रन ही बना पाई। इस वजह से भारतीय बल्लेबाजों को जीत हासिल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार विश्व कप में काफी प्रभावित किया है। इस बार उत्तराखंड के एक खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ गया। इस गेंदबाज का नाम है कमलेश नगरकोटि। नगरकोटि की गेंदबाजी वर्ल्ड क्रिकेट में बेहद अलग है। वो सबसे तेज स्पीड से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। 149 की स्पीड से गेद फेंककर उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
यह भी पढें - IPL नीलामी में उत्तराखंड का जलवा, सबसे मंहगे साबित हुए ये दो पहाड़ी खिलाड़ी
यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरे ने रचा इतिहास, 2018 की पहली चैंपियनशिप में जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
नगरकोटि ने इस वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 7 मैच खेले और 11 विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गजों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस तेज गेंदबाज ने इस वर्ल्ड में सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट लिए। तीसरे मैच में उन्होंने त्रिनिदाद की टीम के खिलाफ 17 रन देकर 1 विकेट ले लिया। चौथे मैच में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ एक भी विकेट नहीं पाए। पांचवा मैच बांग्लादेश के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल था। इसमें भी 18 रन देकर उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि विकेट नहीं लिए लेकिन सिर्फ 7 रन लुटाए। अब बारी फाइनल की थी, तो इस मैच में दो विकेट लेकर नगरकोटि ने सभी को प्रभावित किया है।
यह भी पढें - जय उत्तराखंड: बेटी ने जीता गोल्ड, तो बेटे ने जीता सिल्वर मेडल, दुनिया ने देखा देवभूमि का दम
यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि का जलवा, IPL में KKR ने खरीदा, कीमत आपके होश उड़ा देगी!
उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाला है। लेकिन वो राजस्थान की टीम से खेलते हैं। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वो छठे नंबर पर हैं। इस तरह से माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में वर्ल्ड क्रिकेट को एक बेहतरीन गेंदबाज मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान रह चुके सौरभ गांगुली ने उनके बारे में बड़ी तारीफ की है।वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके वीरेंद्र सहवाग भी करते हैं। वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि भारतीय टीम को काफी वक्त से एक बेहतरीन गेंदबाज की कमी खल रही थी। लग रहा है कि नगरकोटि इस मामले में फिट बैठते हैं। फिलहाल नगरकोटि को इस प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकानाएं। भारतीय टीम को वर्ल्ड में जीत हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।