उत्तराखंड के लाल ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो गोल्ड मेडल, देशभर से बधाई
Feb 3 2018 5:09PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से खुशखबरी है। एक बार फिर से उत्तराखंड के लाल ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उसके खाते में अब तक दो गोल्ड मेडल आ चुके हैं। हम बात कर रहे हैं अनु कुमार की। अनु कुमार ने पहले 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया और अब 800 मीटर रेस में भी गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। खास बात ये है कि इस चैंपियनशिप का पहला गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड भी अनु कुमार ने ही बनाया है। इसके अलावा उत्तराखंड के ही सिद्धार्थ ने तीन हजार मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। अनु कुमार को अभी से ही लंबी रेस का घोड़ा कहा जा रहा है। इसके पीछे कुछ खास बातें हैं। अनु कुमार के पिता गैस डिलिवरी मैन हैं। इसके बाद भी उन्होंने अपने बेटे के हौसले को कभी डिगने नहीं दिया।
यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि का जलवा, IPL में KKR ने खरीदा, कीमत आपके होश उड़ा देगी!
यह भी पढें - उत्तराखंड का लाल बना वर्ल्ड कप में जीत का हीरो, पहली बार में बना डाले ये बेमिसाल रिकॉर्ड
अनु कुमार देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। इस बार अनु ने 800 मीटर की रेस पूरी करने में 1.52.08 मिनट का वक्त लगाया। देशभर से अनु कुमार को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इससे पहले 1500 मीटर रेस में अनु कुमार ने 4:04:77 मिनट का टाइम निकाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। हालांकि अनु कुमार ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, वो पहले भी अपने हुनर का परिचय विश्व को दे चुके हैं।बीते साल फ्रांस में हुए वर्ल्ड स्कूल गेम्स में उन्होंने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। उनके पिता गैस एजेंसी में डिलिवरी मैन हैं। वो हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव से ताल्लुक रखते हैं। इस लेवल पर आने के लिए अनु कुमार को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फ्रांस में तो अनु कुमार ने वो खेल दिखाया था कि लोग उन्हें ओलंपिक का कद्दावर खिलाड़ी करार देने लगे थे।
यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरे ने रचा इतिहास, 2018 की पहली चैंपियनशिप में जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
यह भी पढें - जय उत्तराखंड: बेटी ने जीता गोल्ड, तो बेटे ने जीता सिल्वर मेडल, दुनिया ने देखा देवभूमि का दम
एक्सपर्ट्स ने अनु को लेकर कुछ खास बातें भी बताई हैं। उनका कहना है कि अनु ने फ्रांस में 800 मीटर रेस में बेस्ट टाइम निकाला था। इस वक्त 800 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड डेविड रुदिशा के नाम है। डेविड रुदिशा ने 1 मिनट 40 सेकंड में 800 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार किया था। अन्नू और डेविड रुदिशा के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अन्नू डेविड रुदिशा से सिर्फ 13 सेकंड पीछे हैं। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अनु को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही नई प्रतिभाओं को तराशने को ये एक बेहतरीन मंच है। खैर अनु कुमार ने एक बार फिर से उत्तराखंड को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके लिए शुभकामनाएं दें।