image: Story of under nineteen world cup star kamlesh nagarkoti

Video: उत्तराखंड के कमलेश, कभी फीस के लिए पैसे नहीं थे, द्रविड़ ने बनाया वर्ल्ड कप का हीरो

Feb 3 2018 7:17PM, Writer:कपिल

उसकी कहर बरपाती गेंद के सामने टिकना हर किसी बल्लेबाज के लिए दूर की कौड़ी है। वो जब सामने होता है, तो विरोधी बल्लेबाज हैरान रह जाते हैं। आखिर हों भी क्यों ना वर्ल्ड कप में सबसे तेजी से गेंद फेंकने का रिकॉ़र्ड इस खिलाड़ी के नाम है। उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि ने इस बार विश्व कप में जो प्रदर्शन किया है, उससे क्रिकेट के दिग्गज हैरान हैं। कमलेश का परिवार मूलत: बागेश्वर से है। विश्व कप में कमलेश ने ना सिर्फ सबसे तेज गेंद फेंकी, बल्कि अपनी सटीक लाइन और लेन्थ से सभी को अपना मुरीद बना दिया। कमलेश की गेंदबाजी में धार है, परिपक्वता है, रफ्तार है और खास बात ये है कि वो हर मायने में वर्ल्ड क्रिकेट का महान गेदबाज बनने के रास्ते पर है। नगरकोटि ने इस विश्व कप में कुल मिलाकर 7 मैच खेले और 09 विकेट लिए। एक वक्त ऐसा भी था, जब कमलेश नगरकोटि को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि का जलवा, IPL में KKR ने खरीदा, कीमत आपके होश उड़ा देगी!
यह भी पढें - उत्तराखंड के लाल ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो गोल्ड मेडल, देशभर से बधाई
संस्कार वैली स्कूल में पढ़ना चाहते थे। परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि कमलेश को उस स्कूल में डाल सकें। इसके बाद काफी रिक्वेस्ट के बाद स्कूल के शिक्षकों और उनके कोच सुरेंद्र राठौर ने कमलेश की मदद की। आखिरकार कमलेश का ये सपना पूरा हो पाया। कमलेश के कोच ने स्कूल के प्रिंसिपल से बात की थी। जिसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने कमलेश को मदद दी। कमलेश के खेल को देखकर उनकी स्कूल फीस माफ कर दी। कोचिंग के लिए कमलेश को शुरुआती दिनों में फीस देनी पड़ी थी। इसके बाद उनके खेल को देखकर फीस भी माफ कर दी गई। आज कमलेश करोड़ों के मालिक हैं। इसके बाद इस खिलाड़ी पर राहुल द्रविड़ की नज़र पड़ी। अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनके बारे में बड़ी बातें बताई हैं। द्रविड़ के मुताबिक कमलेश में काफी स्टेमिना है। उन्हें पहले से ही कमलेश में सुपपरस्टार नजर आता था।

यह भी पढें - उत्तराखंड का लाल बना वर्ल्ड कप में जीत का हीरो, पहली बार में बना डाले ये बेमिसाल रिकॉर्ड
यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरे ने रचा इतिहास, 2018 की पहली चैंपियनशिप में जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
सहवाग और गांगुली कमलेश को अभी से ही वर्ल्ड क्रिकेट का दिग्गज गेंदबाज बताने लगे हैं। वर्ल्ड कप के बाद से कमलेश भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बने हैं। इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले कमलेश छठे खिलाड़ी बने हैं। जरा कमलेश की ये कहर बरपाती गेंद देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home