image: Mansi negi won gold medel in walk race

Video: पहाड़ की गोल्डन गर्ल, गांव की बेटी गोल्ड ले आई, देखिए वो ऐतिहासिक पल

Feb 4 2018 8:26AM, Writer:आदिशा

वो बेटी ही है, जिसने पहाड़ों का नाम रोशन किया है। वो बेटी ही है, जिसने नेशनल चैंपियनशिप में पहाड़ी पावर साबित की है। वो पहाड़ की बेटी है मानसी नेगी । मानसी ग्रामीण पृष्ठभूमि मे पली बढ़ी लड़की है। गांव में रहना, गांव में प्रैक्टिस करना ही उसका काम है। तमाम सुविधाओं के अभाव में भी इस बेटी ने ऐसा चमत्कार कर दिखाया है कि देश सलाम कर रहा है। मानसी नेगी चमोली के मजोठी गांव की रहने वाली हैं। हाल ही में देश में पहली बार आयोजित की गई खेलो इंडिया चैंपियनशिप में मानसी ने पहाड़ का बेमिसाल हुनर दिखा दिया। इस नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के हजारों बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। लेकिन मानसी ने वॉक रेस में पहला स्थान हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। मानसी ने पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाने का काम किया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरे ने रचा इतिहास, 2018 की पहली चैंपियनशिप में जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के कमलेश, कभी फीस के लिए पैसे नहीं थे, द्रविड़ ने बनाया वर्ल्ड कप का हीरो
उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में दो धावकों ने फिर से स्वर्ण पदक जीते। इस बार ये दावक पहाड़ों से निकले। इन प्रतियोगिताओं में अब तक उत्तराखंड के धावकों ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्राॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में मानसी नेगी ने वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता। चमोली की रहने वाली मानसी नेगी ने भी बालिका वर्ग की 3 किमी वॉक रेस में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 14:44:44 मिनट का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। मानसी जीजीएसएस नग्वाड़ की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। खास बात ये है कि मानसी का नेशनल में पहला मेडल है। मानसी के कोच गोपाल सिंह बिष्ट हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लाल ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो गोल्ड मेडल, देशभर से बधाई
यह भी पढें - उत्तराखंड का लाल बना वर्ल्ड कप में जीत का हीरो, पहली बार में बना डाले ये बेमिसाल रिकॉर्ड
उनके मुताबिक खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में मानसी का ये बेहतरीन रिकाॅर्ड है। अब आप मानसी का ये वीडियो देखिए। बेहतरीन है ये वीडियो और इसे अपनी आंखों में भर लीजिए। मेडल जीतने के बाद पहाड़ की बेटी की आंखों में आंसू आ गए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home