image: Natural snow shivling in niti village

उत्तराखंड में एक और अमरनाथ, पहाड़ में बाबा बर्फानी , प्रकृति का अद्भुत नजारा

Feb 5 2018 9:14AM, Writer:कपिल

क्या आप जानते हैं कि बाबा अमरनाथ की तरह देवभूमि उत्तराखंड में भी बर्फानी बाबा विराजमान होते हैं। ऐेसा हर साल होता है। जिस तरह से अमरनाथ में बर्फ से शिवलिंग बनता है, उसी तरह से उत्तराखंड में भी होता है। अमरनाथ की तरह देवभूमि उत्तराखंड में भी एक गुफा में बर्फानी बाबा विराजमान हैं। हर साल की तरह इस बार भी बर्फबारी के बाद गुफा में शिवलिंग आकार ले चुका है। स्थानीय लोगों के साथ साथ सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान गुफा में पूजा कर रहे हैं। अब जरा ये भी जान लीजिए कि आखिर ये गुफा कहां है। चमोली जिले में जोशीमठ तो आपको पता ही होगा। यहां से 100 किलोमीटर दूर भारत-चीन सीमा पर मौजूद आखिरी गांव है नीती। नीती से दो किलोमीटर दूर नीती महादेव का मंदिर है।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की विरासत है, जिसके बारे में युवाओं का जानना जरूरी है
यह भी पढें - Video: देवभूमि में यहां मौजूद है महादेव का शक्ति पुंज, वैज्ञानिकों की रिसर्च में बड़ी बातें !
इस मंदिर की स्थानीय लोगों में बहुत मान्यता है। सर्दियों के दौरान मंदिर के पास ही एक गुफा में बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है। गुफा में शिवलिंग पर पहाड़ी से लगातार जलधारा गिरती रहती है। अप्रैल से लेकर बरसात शुरू होने तक स्थानीय लोग मंदिर और गुफा में पूजा-अर्चना करते रहते हैं। शीतकाल शुरू होने पर नीती के ज्यादातर ग्रामीण जोशीमठ आ जाते हैं। इसके बाद गर्मियों में ही गांव लौटते हैं। सर्दियों में यहां सेना के जवानों अलावा ग्रामीण रहते हैं। नीती के पूर्व प्रधान खीम सिंह खाती का कहना है कि अगर बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक हो जाती है। वो बताते हैं कि बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि अगर सरकार अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर यहां भी यात्रा संचालित करे तो क्षेत्र का भी विकास होगा।

यह भी पढें - पाताल भुवनेश्वर, जहां प्रलय के दिन का राज़ छिपा है, गणेश जी का कटा सिर भी यहीं है !
यह भी पढें - उत्तराखंड के ‘काशी विश्वनाथ’, यहां आप नहीं गए, तो महादेव खुद बुलाते हैं !
खास बात ये है कि ये जगह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी संवेदनशील है। इस वजह से यहां यात्रा के संचालन में कई तरह की दिक्कतें हैं। बाहरी लोगों कोसेना द्वारा तय सीमा से आगे जाने की अनुमति नहीं है। स्थानीय लोग और पूर्व विधायक केदार सिंह फोनिया भी क्षेत्र के विकास के लिए यहां यात्रा शुरू करने की वकालत करते हैं, लेकिन वो भी मानते हैं कि सीमांत इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए ही कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए। हालांकि उनका कहना है कि इस स्थान को तीर्थाटन के मानचित्र पर लाने की जरूरत है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड में अभी भी कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में दुनिया का जानना बेहद जरूरी है। कदम कदम पर रहस्यों से भरे उत्तराखंड में बाबा बर्फानी एक बड़े रहस्य हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home