Video: एक उत्तराखंडी ने विदेश में पेश की मानवता और भाईचारे की मिसाल, अब किया बड़ा काम !
Feb 6 2018 2:19PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लोगों के दिलों में इंसानियत, फर्ज और भाईचारे का भाव ज़िंदा है। ये वो ही उत्तराखँडी हैं, जो दुनिया के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। ये वो ही पहाड़ की लोग हैं, जो दुनिया में इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं। अपने फर्ज के आगे मज़हब को भी ना देखना हर पहाड़ी की आदत है। एक ऐसा ही उत्तराखंडी विदेशों में है, जो आज सुपरहीरो बन गया है। इसका नाम है रोशन रतूड़ी, जो दुबई में रहते हैं। ये बात तो आपको अच्छी तरह से पता होगी कि रोशन एक ऐसे भारतीय हैं, जो विदेश में हरकर हर भारतीय के लिए देवदूत की तरह साबित हुए हैं। रोशन मानते हैं कि भाईचारे से बड़ा कोई भी धर्म नहीं होता। वो विदेश में रहने वाले कई परिवारों को भी दुबई में नर्क से आजाद करा चुके हैं। दरअसल दुबई में दुनिया भर के युवा नौकरी की तलाश में जाते हैं। इसके बाद वो वहां कंपनी और मालिकों का सितम सहते हैं।
यह भी पढें - Video: देवदूत से कम नहीं देवभूमि का ये नौजवान, विदेश में फंसे एक और उत्तराखंडी को बचाया
यह भी पढें - Video: विदेश में देवदूत बना एक उत्तराखंडी, आज देश को ऐसे युवाओं की दरकार है !
फिर युवाओं को अंदाज होता है कि, उनके साथ धोखा हुआ है। ऐसे में रोशन रतूड़ी ऐसे लोगों की हर संभव मदद करते हैं और उन्हें जीने का भरोसा देते हैं। अब तक रोशन ना जाने कितने परिवारों के लोगों को उनके घर वापस भेज चुके हैं। इस बार रोशन ने बांग्लादेश के रहने वाले एक लड़के नई जिंदगी दी है। रोशन ने बकायदा इस बारे में एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया है। रोशन लिखते हैं कि ‘’आज बंगला देशी भाई औलाद हुसैन जी, जो बहुत लम्बे समय से यहाँ विदेशी धरती में मुसीबतो में और तकलीफो फँसे हुए थे, बहुत दुखी थे ।आज उनके सभी क़ानूनी काग़ज़ पुरे कर चूका हूँ। उनका टिकट पासपोर्ट सब तैयार है। आज रात की फ़्लाइट से उसे बांग्लादेश उनके परिवार से मिलाने जा रहा हूँ। आज औलाद हुसैन जी बहुत खुश है।’’ जाहिर है कि रोशन ने मानवता की एक मिसाल पेश की है।
यह भी पढें - Video: एक उत्तराखंडी विदेश में बना देवदूत, धन्य हैं देवभूमि के ऐसे युवा !
यह भी पढें - एक उत्तराखंडी...विदेश में हर हिंदुस्तानी का मददगार बना, फिर किया ऐतिहासिक काम !
इसके आगे रोशन ने लिखा है कि ‘’हमारे दो हैदराबादी भाई है जिनमे से एक पिछले ग्यारह सालों से और दूसरा सात सालो से विदेश में फंसा है। कुछ उतराखंडी भाईयो को तकलीफों से निकालकर उनके सभी क़ानूनी काग़ज़ पूरे कर उनको वतन भेजने का प्रयास जारी है।’’ राज्य समीक्षा का इन कोशिशों को सलाम।