Video: पहाड़ की दो बेटियों ने किया पलायन पर प्रहार, जड़ों से जुड़ने के लिए ढूंढा नायाब तरीका
Feb 6 2018 7:22PM, Writer:आदिशा
पहाड़ की बेटियां किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है। वो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस शक्ति के दम पर कुछ बेटियां पहाड़ों से पलायन रोकने की मुहिम छेड़े हुए हैं। आज हम आपको रिद्रप्रयाग जिले की दो बेटियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ऐतिहासिक इबारत लिख डाली है। रुद्रप्रयाग जिले के कोट-मल्ला गांव की ये दो बेटियां हैं। इनका नाम है मनीषा और सुमन। मनीषा ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से इंग्लिश में एमए किया है। इसके अलावा सुमन फिलहाल बीकॉम की छात्रा हैं। अब आपको बताते हैं कि इन बेटियों ने किस तरह से पहाड़ में बाकी युवाओं के लिए एक उम्मीद जगाने का काम किया है। इन पर ईटीवी ने एक वीडियो भी तैयार किया है और वो वीडियो भी हम आपको दिखा रहे हैं। इन दोनों बेटियों ने बड़ी इलायची की खेती से पहाड़ में पलायन को रोकने में अपना योगदान दिया है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के एक फौजी की बेटी ने वो कर दिया, जो देश में आज तक नहीं हुआ, रिकॉर्ड है ये
यह भी पढें - गढ़वाल यूनिवर्सिटी में नारी शक्ति का झंडा बुलंद, सुरेखा डंगवाल बनीं पहली महिला DSW
इन दोनों बेटियों ने इलायची की खेती से एक नायाब रास्ता निकाला है। बाकी फसलों को जंगली जानवर काफी नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन इलायची की फसल को जंगली जानवरों से कोई नुकसान नहीं होता।बड़ी इलायची को जानवर खाने में पसंद नहीं करते।मनीषा और सुमन ने करीब दस नाली जमीन में इलायची की खेती शुरू की। इन दोनों को इससे काफी फायदा भी मिल रहा है। इलायची की कीमत आज के वक्त में लोकल बाजार में 1500 रुपये प्रति किलोग्राम है। मनीषा और सुमन के साथ-साथ ही एक और युवा लक्ष्मण सिंह चौधरी भी बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। बड़े पर्यावरणविदों ने भी इस काम की तारीफ है। उनका कहना है कि इसी तरीके से नए नए काम कर गांवों से पलायन रुक सकता है। मनीषा और सुमन ने जिस तरह का काम किया है, अब उससे तमाम युवा भी उनसे जुड़ने लगे हैं।
यह भी पढें - पहाड़ में चमत्कार: जो सर्जरी देश के बड़े डॉक्टर नहीं कर सके वो उत्तरकाशी के डॉक्टर ने कर दिखाई
यह भी पढें - उत्तराखंड की खूबसूरती का परचम लहराया, देवभूमि की बेटी बनी मिस नॉर्थ इंडिया
जिस तरह से इन दो बेटियों ने गांव के युवाओं को भी एक रास्ता दिखाया है, उसे देखते हुए बड़ी इलायची की खेती को लगभग हर जगह शुरू किया जाना चाहिए। पर्यावरणविदों का कहना है कि इससे ना सिर्फ पलायन रुकेगा, बल्कि राज्य भी मजबूत होगा। ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो भी देखिए।