image: Roorkee man arrested for having connection with terrorist

उत्तराखंड में लश्कर का आतंकी अब्दुल समद गिरफ्तार, 4 महीने से NIA के रडार पर था !

Feb 7 2018 9:44PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के लिए काफी वक्त से कहा जा रहा था कि देवभूमि आतंकियों के निशाने पर है। देश की सुरक्षा एजेंसियां काफी वक्त से उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी करती रही हैं। इन सारी बातों को तब बल मिल गया, जब हरिद्वार जिले से लश्कर के लिए काम करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलौर से अब्दुल समद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अब्दुल समद बीते 4 महीनों से NIA के रडार पर था। अब्दुल समद पर आरोप है कि उसने लश्कर के आतंकी सोहेल को साढ़े 3 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन किया है। सुरक्षा एजेंसी अब्दुल समद के बैंक खातों को खंगालने में लगी थी। आपको बता दें कि NIA ने इस मामले में साल 2017 के नवम्बर महीने में मामला दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी को 2 फरवरी 2018 को एक नोटिस भी भेजा गया था।

यह भी पढें - गढ़वाल राइफल के जवानों ने फिर दिया शौर्य का परिचय, 4 आतंकियों को ढेर कर दिया
यह भी पढें - सलाम सेना: कश्मीर में 5 आतंकवादी ढेर, भारी बर्फबारी के बीच वीरों ने लिखी शौर्यगाथा
खबर है कि इसके बाद 3 फरवरी को अब्दुल को दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अब NIA ने अब्दुल को कोर्ट में पेश किया गया है। NIA ने अब्दुल का रिमांड मांगा। कोर्ट द्वारा 6 दिन के लिए अब्दुल को रिमांड पर भेजा गया है। अब्दुल समद पर धारा 120, 121, 12A और POTA के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल NIA हेड ऑफिस में अब्दुल से पूछताछ की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से भी एक टीम दिल्ली रवाना की गई। बताया जा रहा है कि अब्दुल समद सहारनपुर के देवबन्द में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। इसके अलावा उसके पास रुड़की के भुक्कनपुर गांव में 35 बीघा जमीन भी है। समद पर आरोप है कि उसने आतंकी संगठन लश्कर के हवाला ऑपरेटर का काम किया है । वो देवबंद, मुजफ्फरनगर और रुड़की इलाके में लश्कर को ऑपरेट करता था।

यह भी पढें - इंडियन आर्मी का बड़ा एक्शन, आतंकी कैंपों पर बरसाए बम, ऑपरेशन जारी
यह भी पढें - उत्तराखंड में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए उठी आवाज, देशभर में मचा तहलका !
बताया जा रहा है कि अब्दुल समद लश्कर के फाइनेंसर के संपर्क में था। समद पर ये भी आरोप है कि उसने नवंबर 2017 में लश्कर के आतंकी शेख अब्दुल नईम के लिए साढ़े 3 लाख रुपये जमा किये। इन पैसों का इस्तेमाल देश के अलग अलग राज्यों में लश्कर के अड्डे स्थापित करने के लिए किया गया। पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर अब्दुल उर्फ रेहान के निर्देशों पर ये काम किया गया। इसके अलावा देश के अलग अलग राज्यों से भी लश्कर से जुड़े लोगों को अरेस्ट किया गया है। बिहार के गोपालगंज निवासी धन्नु राजा और जम्मू-कश्मीर से तौसीफ अहमद मलिक को गिरफ्तार किया गया है। ये पूरा मामला एक आतंकी की से गिरफ्तारी के बाद नवंबर में शुरू हुआ था। शेख ने बताया था कि उसने देश के कई इलाकों का दौरा किया था।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home