Video: वीरेन्द्र सहवाग की विस्फोटक वापसी, 31 गेंदों में 62 रन कूटे, बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड
Feb 9 2018 2:49PM, Writer:कपिल
वीरेंद्र सहवाग ने काफी लंबे वक्त के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। इस बार वापसी उन्होंने अपने ही अंदाज में की है। वो ही धमाकेदार बल्लेबाजी, वो ही आक्रामक अंदाज और गेंदबाजों पर उसी तरह से आक्रमण करना नहीं भूले सहवाग। विस्फोटक वीरू की बल्लेबाजी को देखने कि लिए फैंस जमा थे, ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को भी निराश नहीं किया। हालांकि ये एक दोस्ताना मैच था लेकिन इस मुकाबले में शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ी भी थे। स्विट्जरलंड की बर्फीली वादियों में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स की टीमों के बीच एक एग्जिबिशन मैच खेला गया। इस मुकाबले में सहवाग की पैलेस डायमंड्स की टीम की तरफ से खेल रहे थे। इस मैच में दर्शकों ने वीरू का विस्फोटक अंदाज देखा। इस एक्जिबिशन मैच में सहवाग के चौके-छक्के तो देखने को ही मिली लेकिन साथ में ही शोएब अख्तर की तूफानी गेंदबाजी भी देखने को मिली।
यह भी पढें - भारत की बेटी ने अफ्रीका में रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे ने अनिल कुंबले का इतिहास दोहराया, टूटे जबड़े का साथ शतक लगाया
सेंट मॉरिट्ज आइस क्रिकेट मैच में सहवाग पैलेस डायमंड्स टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में सहवाग ने 31 गेंदों पर ताबड़तोड़ 62 रन बनाए। इसके साथ ही सहवाग ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया। आइस क्रिकेट में सहवाग पहला अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।सहवाग की बल्लेबाजी की अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। सहवाग की टीम ने 20 ओवर्स के मैच में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। इनमें वीरू के सबसे ज्यादा 62 रन रहे। जहां ये मैच हुआ है, उसकी खासियत भी जानिए। दरअसल ये आइस मैच है। इस मैच के लिए बर्फ से जमी झील पर आर्टिफिशियल पिच बनाई गई थी। इसके साथ ही ये मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला गया था। माइनस 20 डिग्री तापमान में ये मैच खेला गया था। इस मुकाबले को देखने के लिए 500 दर्शन मैजूद थे।
यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि ने फिर रचा इतिहास, अब ICC ने दिया बड़ा तोहफा
यह भी पढें - पहाड़ का परमजीत बिष्ट, नेशनल गेम्स में जमाई धाक, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
अपनी पारी के बाद सहवाग ने ट्विटर पर एक शानदार बात लिख डाली। सहवाग ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूला’। अपनी धमाकेदार बैटिंग से सहवाग काफी खुश नजर आए। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले हैं। बर्फ पर खूब मजे आए।' देखिए वीरू की बल्लेबाजी का ये वीडियो