उत्तराखंड को पहली बार जिम्नास्टिक में मिला गोल्ड मेडल, नेशनल गेम्स में तो कमाल हो गया
Feb 9 2018 4:36PM, Writer:कपिल
जब दिल में कुछ कर दिखाने का हौसला हो, तो हर काम आसान हो जाता है। जज्बे और होसले की इबारत एक बार उत्तराखंड के सपूतों ने भी लिखी है। नेशनल गेम्स यानी खेलो इंडिया में इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। अनु कुमार ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। चमोली के मजोठी गांव की रहने वाली मानसी नेगी ने 3 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 5 किलोमीटर वॉक रेस में चमोली के ही परमजीत सिंह बिष्ट ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अब उत्तराखंड के संदीप पाल ने जिम्नास्टिक में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। संदीप पाल रूड़की के रहने वाले हैं और सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। खास बात ये है कि संदीप ने जिम्नास्टिक के रोमन रिंग ईवेंट में गोल्ड अपने नाम किया है।
यह भी पढें - पहाड़ का परमजीत बिष्ट, नेशनल गेम्स में जमाई धाक, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
यह भी पढें - Video: पहाड़ की गोल्डन गर्ल, गांव की बेटी गोल्ड ले आई, देखिए वो ऐतिहासिक पल
जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल हासिल करना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संदीप की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है। खेलो इंडिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड को पहला गोल्ड अनु कुमार ने दिलाया। 1500 मीटर रेस में अनु कुमार ने इस चैंपियनशिप का पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद तीन हजार मीटर की रेस में उत्तराखंड के सिद्धार्थ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद अनु कुमार ने एक बार फिर से उत्तराखंड को गोल्ड मेडल दिलाया। इस बार अनु ने 800 मीटर रेस में गोल्ड अपने नाम किया। इसके बाद 5 किलोमीटर वॉक रेस में चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड को गोल्ड मेडल दिलाया। 5 किलोमीटर वॉक रेस में ही उत्तराखंड के मुकेश कुमार ने भी सिल्वर मेडल जीता। इसी दिन यानी 3 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली की मानसी नेगी ने 3 हजार मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा।
यह भी पढें - उत्तराखंड के लाल ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो गोल्ड मेडल, देशभर से बधाई
यह भी पढें - उत्तराखंड के छोरे ने रचा इतिहास, 2018 की पहली चैंपियनशिप में जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
मानसी नेगी चमोली की रहने वाली हैं। 3 फरवरी को ही उत्तराखंड के सुमित कुमार ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। सात फरवरी को उत्तराखंड के ही संदीप पाल ने जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आखिरी दिन बॉक्सिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने तीन मेडल जीते। 57 किलो वेट कैटेगरी में उत्तराखंड के अनिल कुमार ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 66 किलो वेट कैटेगरी में पंकज कुमार ने कांस्य पदक जीता और 70 किलोग्राम वेट कैटेगरी में उत्तराखंड के पंकज ने कांस्य पदक जीता । कुल मिलाकर उत्तराखंड ने 11 पदक जीते हैं, जिनमें 5 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक हैं। देखा जाए तो इस बार खेलो इंडिया यानी नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इससे आने वाले भविष्य में उत्तराखंड में खेलों को एक नई राह मिलेगी।