image: Shahid kapoor saw khait parvat

शाहिद कपूर ने देखा उत्तराखंड में मौजूद परीलोक...हैरान होकर बोले ‘मैं दुनिया को बताऊंगा’

Feb 10 2018 11:22AM, Writer:आदिशा

जैसा कि आप जानते हैं कि शाहिद कपूर आजकल फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में मौजूद हैं। जी हां फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू हो गई है। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस शूटिंग के मुहूर्त शॉट पर पहुंचे। सीएम ने शाहिद कपूर से इस दौरान बात की। सीएम त्रिवेंद्र ने शाहिद को बताया कि उत्तराखंड को ऐसे ही देवभूमि नहीं कहा जाता। सीएम त्रिवेंद्र ने शाहिद को खैंट पर्वत दिखाया। सीएम ने कहा कि कि ‘क्या आपको दूर वो खैंट पर्वत दिख रहा है? वहां परियां रात में घूमती हैं।’ शाहिद ने भले ही ये पर्वत दूर से देखा, लेकिन वो इसे देखकर काफी रोमांचित हो गए। उन्होंने कहा कि वो इस पव्रवत के बारे में पूरे दुनिया को बताएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं और वो इसके लिए काम करेंगे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में यहां मौजूद है ‘परीलोक’, रिसर्च के दौरान बड़े वैज्ञानिक रह गए सन्न
यह भी पढें - Video: गढ़वाल के अदृश्य देवता जीतू बगड्वाल...प्यार, परियां और रक्षा का ये इतिहास जानिए
अमेरिका की मैसाच्युसेट्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर्वत के बारे में खास बातें भी बताई हैं। शोध में पाया है कि इस पर्वत में अजीब सी शक्तियां निवास करती हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते होंगे कि टिहरी गढ़वाल के फेगुलीपट्टी के थात गॉव की सीमा पर खऐट पर्वत मौजूद है। ये पर्वत 10000 फिट उंचाई पर स्थित है। कहा जाता है कि खैट पर्वत में परियों का वास है। खैट पर्वत पर्यटन की दृष्टि से मनोरम है। खास बात ये है कि इस पव्रत के चरणों में ही भिलंगना नदी है। खैट पर्वत गुंबद के आकार की एक मनमोहक चोटी है। व‌िशाल मैदान में मौजूद ये अकेला पर्वत अद्वितीय द‌िखाई देता है। कहा जाता है क‌ि खैट पर्वत की नौ श्रृंखलाएं हैं और यहां नौ परियां निवास करती हैं। बड़े बड़े वैज्ञानिक भी इस जगह पर आकर हैरान हैं।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में मौजूद है ‘परीलोक’, रिसर्च के दौरान वैज्ञानिक भी रह गए सन्न
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड बनाएगा नया रिकॉर्ड, लंदन से भी बेहतर हो गई टिहरी...देखिए
हैरानी की बात तो ये भी है कि यहां वीरान जगह में खुद ही अखरोट और लहसुन की खेती होती है। अखरोट के बागान लुकी पीड़ी पर्वत पर हैं। यहां एक अजीब सी गुफा भी है, जहां भूलभुलैय्या है और यहां नाग की आकृतियां उकेरी हुई हैं। नैर-थुनैर नामक दो पेड़ भी यहां मौजूद हैं, जिसके पत्तों में में अजीब सी सुगंध आती है। अब खुद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर भी इस पर्वत को देखकर हैरान हैं। शाहिद का कहना है कि वो मुंबई जाकर इस बारे में सभी को बताएंगे। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाहिद को जीतू बगड्वाल और बाकी गढ़नायकों की भी कहानी भी सुनाई। शाहिद इन सभी कहानियों को सुनकर प्रभावित भी हुए। वैसे देखा जाए तो उत्तराखंड की धरती में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर ही लोग हैरान रह जाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home