image: Blue sheep infected by virus in gangotri national park

Video: जिस बेजुबान ने उत्तराखंड को सबसे अलग पहचान दी, वो खतरे में है...देखिए

Feb 10 2018 5:21PM, Writer:कपिल

गंगोत्री नेशनल पार्क में आजकल अजीब सी घटनाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां भी एक रहस्यमयी वायरस ने एंट्री मारी है। इस बीमारी के चलते यहां मौजूद हिमालयी भरल यानी ब्लू शीप की आंखें बाहर निकल रही हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क हिमालयी क्षेत्रों की शान बढ़ाता है। एशिया में बहुत कम देशों में ये पाई जाती है। उत्तराखंड में मौजूद इस पार्क में हिमालयन भरल पर संकट मंडरा रहा है। वन विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को इस बात की जानकारी दी है। एनजीटी में इस बारे में हलफनामा दाखिल किया गया है। इसके साथ ही हलफनामे में कहा गया है कि इन हिमालयी भरल को पकड़ा नहीं जा सका हालांकि इन्हें देखा गया है। बताया जा रहा है कि जस्टिस जावद रहीम की अध्यक्षता वाली बेंच में इस मामंले की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को ही मुख्य वन संरक्षक दिग्विजय खाती की तरफ से एनजीटी में हलफनामा दायर किया गया।

यह भी पढें - खतरे में उत्तराखंड की शान नैनी झील, वैज्ञानिकों ने दी भूकंप की वॉर्निंग
यह भी पढें - देहरादून के लिए अलर्ट, देश के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में शामिल, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
दिग्विजय खाती का कहना है कि किसी बीमारी या रहस्यमयी वायरस के चलते हिमालयी भरल की आंखों में काफी तकलीफ है। इस बीमारी की वजह से हिमालयन भरल को चलने में भी दिक्कत हो रही है। इस बीमारी की वजह से एक हिमालयी भरल की मौत भी हो चुकी है। इसका नमूना लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली शोध केंद्र में भेजा गया है। हालांकि अब तक वन अधिकारियों को इस वायरस के बारे में सही तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको याद होगा कि इससे पहले बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी शिकायत की थी। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के अभियान का नेतृत्व करने वाले लवराज सिंह शक्तू ने कहा कि ऊंचाई पर हिमालय की नीली भेड़ें एक विचित्र तरीके से देखने की शक्ति खो रहीं हैं। इसके अलावा टीम ने पाया कि भेड़ों की आंखें बाहर निकल आई हैं और उनसे खून बह रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए सच साबित हो रही है वैज्ञानिकों की चेतावनी, भूकंप से फिर हिली धरती
यह भी पढें - उत्तराखंड की नैनी झील सूखने की कगार पर, हर दिन कम हो रहा है सवा इंच पानी
इसके साथ ही कुछ भेड़ों के आंखों पर खाली जगह हो गई है। इस इलाके में दो भेड़ों की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अंधा मेमना गड्ढे में गिर गया।इसके बाद टीम ने गंगोत्री नैशनल पार्क के अधिकारियों को इस बारे में सतर्क किया। आपको बता दें कि ब्लू शीप एक लुप्तप्राय जानवर है और ये एशिया के कुछ देशों में पाया जाता है। एनडीटीवी ने इस पर बतौर प्रोग्राम बनाया था। आप भी देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home