image: Harish rawat ready to fight election from nainital

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव ! खुद बताई अपने दिल की बात

Feb 13 2018 6:40PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम रह चुके हरीश रावत एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बीजेपरी दफ्तर में ज़हर खाकर पहुंचने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के बाद भी प्रदेश सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया और इसके बाद एक और ट्रांसपोर्टर ने हत्या कर ली। उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी और जीएसटी से प्रभावित होने वाले व्यापारियों के बारे में नहीं सोच रही। इस बीच हरीश रावत ने अपने दिल की बात भी सामने रख दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने चाहा तो वो नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनावों मिली हार का बदला 2019 में लेना है। नैनीताल के हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में पूर्व सीएम हरीश रावत मीडिया से मुखातिब हुए।

यह भी पढें - हरीश रावत चुनाव नहीं लड़ेंगे, खुद किया ऐलान, वजह जानकर हर कोई हैरान !
यह भी पढें - हरीश रावत अब ऐसे देंगे राहुल गांधी को जवाब...महाभारत से होगी सत्य की खोज...
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायकों में हाल ही जो हलचल चल रही है, वो भी कई सवाल खड़े करती है। आपको बता दें कि हरीश रावत इससे पहले हरिद्वार से भी सांसद रह चुके हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वहां उन्होंने कहा था कि वो लोक सभा चुनाव लडेंगे और उनका ऐसा इरादा नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिए जी-तोड मेहनत करेंगे। हालांकि उस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो चुनाव लडें। इशारों इशारों में उन्होंने बताया कि अब उनकी स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा था कि ‘‘ना तो मैं चुनाव लडने जा रहा हूं और ना हीं किसी उत्तराधिकारी की घोषणा करूंगा। ये सब पार्टी तय करेगी।’’ खैर अब हरीश रावत ने नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, देखिए..अब क्या कर रहे हैं, वीडियो वायरल
यह भी पढें - हरीश रावत का बड़ा ऐलान, ये कविता पूरी करने वाले को मिलेंगे हजारों रुपये !
हरीश रावत पहली बार 1980 में केंद्र की राजनीति में शामिल हुए। 1980 में वे पहली बार अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए।उसके बाद 1984 व 1989 में भी उन्होंने संसद में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 7वें लोकसभा चुनाव में उत्‍तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वो लगातार इस सीट से जीतते गए थे। 1990 में वे संचार मंत्री बने। 2001 में उन्‍हें उत्‍तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया। 2002 में हरीश रावत को राज्‍यसभा के लिए चुन लिए गए। 2009 में वे फिर से लेबर एंड इम्प्‍लॉयमेंट के राज्‍यमंत्री बने। साल 2011 में उन्‍हें राज्‍यमंत्री, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण इंडस्ट्री के साथ संसदीय कार्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया। 1992 में उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद संभाला।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home