image: Anil rawat new song launched

Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा

Feb 14 2018 9:37PM, Writer:कपिल

वो गीत कभी उत्तराखंड के महान गीतकार और संगीतकार चंद्र सिंह राही जी ने गाया था। वक्त के साथ साथ कई लोगों ने इस गीत को गाया लेकिन इस बार जो गीत हम आपके सामने लेकर आ रहे हैं, वो जरा अलग है, बेहतरीन है और उम्दा है। गीत वही, शब्द वो ही लेकिन आवाज नई। इस नई आवाज का नाम है अनिल रावत। शांत सा दिखने वाला ये लड़का ऐसी आवाज का मालिक है, शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। खैर इस गीत में आपको सब कुछ मिलेगा। आवाज से लेकर, म्यूजिक से लेकर, सुरों से लेकर सब कुछ नपा-तुला है। ये ही वो वजह है, जिससे आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। बहुत ही शानदार आवाज के धनी अनिल रावत ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। अनिल रावत ने ज्यादातर उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ अपना फोकस किया है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की बेटी लेकर आई है एक खूबसूरत पहाड़ी गीत...देखिए
यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार अनिल रावत कुछ ना कुछ नया करते हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करते हैं। आज हम आपको अनिल रावत का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘चैता की चैत्वाल’ गाना है। कभी चंद्र सिंह राही जी ने इस गीत को गाकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद अमित सागर ने इस गीत को गाया, तो धमाल मच गया। इस गीत की खास बात है, इसकी खूबसूरत पंक्तियां, जो ठहरने पर मजबूर कर देती हैं। मतलब कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे का रैप हनी सिंह से कम नहीं, गढ़वालियों का अंदाज बॉलीवुड से कम नहीं
यह भी पढें - Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। अनिल रावत ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। ये बात जरूर है कि यू-ट्यूब पर अनिल रावत का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home