image: Uttarakhand police constable awesome voice

Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत

Feb 15 2018 4:12PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में हुनरमंदों की कोई कमी नहीं है। खास तौर पर उत्तराखंड पुलिस की बात करें तो यहां आपको शानदार एथलीट भी मिलेंगे, ईमानदार पुलिसकर्मी भी मिलेंगे और बेहतरीन गायक भी मिलेंगे। इन्ही गायकों में से एक जवान हैं बीरू ग्वाल। बीरू ग्वाल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। अपनी आवाज से उन्होंने सभी को दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर बीरू ग्वाल का एक वीडियो डाला गया है। फिलहाल जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, इस वीडियो में भी बीरू की जमकर तारीफ की गई है। जो गीत बीरू ग्वाल गा रहे हैं, वो भी बेहतरीन है। इस आवाज के जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज बीरू ग्वाल को कितने बड़े मंच की दरकार है। वैसे हम सभी का फर्ज बनता है कि बीरू ग्वाल के इस वीडियो को तमाम लोगों तक पहुंचाएं। हर जगह बीरू के इस वीडियो की धूम है।



यह भी पढें - Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
आप भी इस आवाज को सुनेंगे तो वीरू के फैन हुए बिना नहीं रह पाएंगे। बेहद ही सधे हुए अंदाज में वीरेंद्र ग्वाल ने ये गाना गाया है। उनकी आवाज को जादू सोशल मीडिया पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। आप भी कहेंगे कि अगर इंसान के भीतर टैलेंट कूट-कूटकर भरा हो तो, उसे सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता। वीरेंद्र की ये आवाज ये भी साबित करती है कि आज उन्हें एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म की जरूरत है। अपनी आवाज से वो कई लोगों को अपना फैन बना चुके हैं। वीरू बताते हैं कि बचपन से ही गाना उनका शौक है। इसके अलावा भी वीरू ने कई गीत गाए हैं, एक गीत हम आपको पहले भी सुना चुके हैं। अब वीरू की लगातार फैन फॉलोविंग बढ़ रही है। वीरू ने अपनी आवाज से ये भी साबित कर दिया है कि अगर उनके पास अच्छी जमा पूंजी हो तो वो भी अच्छे सिंगर की रेस में काफी आगे निकल सकते हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे का रैप हनी सिंह से कम नहीं, गढ़वालियों का अंदाज बॉलीवुड से कम नहीं
उम्मीद है कि सरकार भी वीरू की इस गायकी पर ध्यान देकर उनके लिए अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। अब आप भी बीरू की आवाज में ये शानदार गीत सुनिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home