Video: उत्तराखंड में एक लड़की ने मर्द बनकर दो महिलाओं से की शादी, 4 साल बाद खुलासा
Feb 15 2018 5:42PM, Writer:कपिल
आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक लड़की ने पहले मर्द बनकर दो महिलाओं से शादी की और इसका राज़ जब चार साल के बाद खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। उत्तराखंड के हल्द्वानी के इस किस्से की चर्चा देशभर में हो रही है। पुलिस के रिकॉर्ड में आज तक का ये सबसे अजीबो-गरीब मामला है। आज से ठीक चार साल पहले यानी 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम की रहने वाली एक महिला की शादी बिजनौर के रहने वाले कथित युवक कृष्णा सेन से हुई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पति-पपत्नी एक दूसरे के साथ हल्द्वानी में किराए के कमरे पर रहने लगे थे। इस बीच कथित पति ने महिला से सीएफएल फैक्ट्री लगाने की बात कही और अलग अलग किस्तों में आठ लाख से ज्यादा रुपये भी लिए। इसके बाद साल 2016 में उस महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला को पता चला कि कथित पति ने एक दूसरी महिला से भी शादी कर दी है।
यह भी पढें - देहरादून की बेरहम मां...बेटी की लाश को 4 घंटे तक काटती रही, पुलिस के सामने किए ऐसे खुलासे
यह भी पढें - देहरादून की निर्दयी मां...बेटी को मारा, लाश के दो टुकड़ों में काटा और अलमारी में डाल दिया !
इसके बाद महिला हैरान रह गई और पुलिस विभाग के चक्कर काटने लगी। महिला ने अपने कथित पति पर आरोप लगाया कि पति ने उसे ठगा है। महिला ने कथित पति के खिलाफ शिकायत की कि उससे 5 लाख रुपये दहेज में भी मांगे गए थे। महिला ने पुलिस थाने में अपने कथित पति के खिलाफ मारपीट, दहेज और ठगी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद से पुलिस उस कथित पति की तलाश में जुट गई। काठगोदाम पुलिस बीते दो सालों से उस कथित पति की तलाश कर रही थी। इस बीच बीती रात पुलिस को इस मामले में कामयाबी मिल गई। पुलिस ने उस कथित पति को गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद कथित पति कृष्णा सेन ने पुलिस के सामने कहा कि जब वो पुरुष है ही नहीं तो किसी से शादी कैसे कर सकता है।
यह भी पढें - Video: देवभूमि में गंगा नदी में टॉयलेट कर रहा था शख्स, लोगों ने ऐसा सबक सिखाया...देखिए
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का कलेजा चीर देने वाली खबर, गांव के गदेरे में मिली नवजात शिशु की लाश
पुलिस ने इसके बाद महिला अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट कराया। मेडिकल टेस्ट में साफ हो गया कि वो पुरुष नहीं बल्कि महिला ही है। पुलिस भी हैरान है कि दोनों महिलाओं से शादी करने के बाद भी वो महिलाएं इस बात को कैसे नहीं जान पाई। ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो देखिए।