Video: गढ़वाली बोलना सीख गई श्रद्धा कपूर, इस फिल्म में ललिता नौटियाल का किरदार निभाएंगी
Feb 15 2018 7:20PM, Writer:कपिल
श्रद्धा कपूर की देशभर में फैन फॉलोविंग कम नहीं है। वो हर बार नए अंदाज में अपने फैंस के बीच में आती हैं और लोगों का दिल जीत लेती हैं। आजकल श्रद्धा फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक गढ़वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा का नाम ललिता नौटियाल होगा। इसी फिल्म शाहिद कपूर भी एक गढ़वाली लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो कि पेशे से वकील है। बताया जा रहा है कि अपने रोल के लिए श्रद्धा ने गढ़वाली बोलना भी सीख लिया है। ये पूरी फिल्म देश के अलग अलग राज्यों में बिजली चोरी पर केंद्रित है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। आठ फरवरी को ही श्रद्धा टिहरी पहुंच गई थी। श्रद्धा यहां आई और यहां की खूबसूरती को निहरने लग गई। इसके बाद श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर भी उत्तराखंड की कई तस्वीरें डाली हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली फिल्म में काम करेंगी श्रद्धा कपूर ! टिहरी में अपने फैंस को बताई खास बात
यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
हाल ही में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम में श्रद्धा ने जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म में ललिता नौटियाल नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। श्रद्धा ने कहा कि आप प्यार से मुझे ‘’नौटी’’ भी कह सकते हैं। जी हां इसके बाद से श्रद्धा को सोशल साइट्स पर नौटी नाम से ही वायरल किया जा रहा है। श्रद्धा ने इस फिल्म में अपने पहले लुक की फोटो भी प्रशंसकों से शेयर की है।इस फिल्म में यामी गौतम भी वकील की भूमिका में आपको नज़र आएंगी। हालांकि यामी अभी यूनिट से नहीं जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि मार्च में यामी गौतम इस टीम का हिस्सा बनने उत्तराखंड आएंगी। वेलेंटाइन के दिन शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों ने ही इंस्ट्राग्राम में चाकलेट के साथ फोटो शेयर किए हैं। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग देहरादून में भी होगी। उधर शूटिंग की वजह से इलाके में दिन भर जाम लगा रहा।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली बोलना सीखकर उत्तराखंड पहुंचे शाहिद कपूर, टिहरी में शूटिंग की शुरूआत !
यह भी पढें - Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
लोग श्रद्धा और शाहिद को देखने के लिए बेकरार दिखे। इस वजह से शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शाहिद और श्रद्धा दोनों ही फिल्म के हिसाब से गढ़वाली सीख चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो यहां की गढ़वाली बोलते नजर आएंगे। बच्चों के साथ श्रद्धा कपूर की मस्ती देखिए।