Video: देहरादून के दिव्यांग बच्चों ने दिल छू लिया, देवभूमि में ‘‘तारे जमीन पर’
Feb 16 2018 11:19AM, Writer:आदिशा
आवाज कभी पहचान की मोहताज नहीं होती। वो आवाज ही है, जो जिंदा रहती है, सांसों में बस जाती है। इंसान चला जाता है, लेकिन उसकी आवाज हम कभी भी भुला नहीं सकते। इसी आवाज को को हम आपके सामने लेकर आए हैं। इस बीच ये भी कहा जाता है कि भगवान ने हर किसी को एक अलग हुनर दिया है। किसी को आवाज का हुनर दिया, किसी को खेल का, किसी को पढ़ाई का और ना जाने क्या क्या। लेकिन एक बात और भी है कि आपकी और हमारी आम जिंदगी से दूर कुछ जिंदगियां ऐसी भी हैं, जिन्हें दिव्यांग कहा जाता है। कभी सोचा है कि वो किस तरह से जीते हैं ? हम आपको देहरादून के कुछ बच्चों का वीडियो दिखा रहे हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
यह भी पढें - Video: गढ़वाली बोलना सीख गई श्रद्धा कपूर, इस फिल्म में ललिता नौटियाल का किरदार निभाएंगी
कोई बच्चा आंखों से देख नहीं सकता, किसी मासूम को चलने फरने में परेशानी होती है, कोई बोल नहीं सकता, कोई सुन नहीं सकता लेकिन इसके बाद भी भगवान ने इन बच्चों को गजब की नैमत दी है। जिस गीत को ये बच्चे गा रहे हैं, हो सकता है कि उस गीत को आप बेहतर गाते होंगे लेकिन एक बार फर्क करने से पहले खुद के शरीर की काबिलियत और इन बच्चों की शारीरिक काबीलियत पर भी गौर कीजिएगा। ये बच्चे एक बेहतरीन गीत पेश कर रहे हैं। खुद ही उसमें संगीत दे रहे हैं, खुद गा रहे हैं और बेहतरीन कलाकारी पेश कर रहे हैं। देहरादून के इन बच्चों का वीडियो देशभर में वायरल किया जा रहा है। जो भी इस वीडियो को एक बार देख रहा है, वो इन बच्चों को सलाम किए बिना नही रह पा रहा।
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
गौरव धीमान के फेसबुक पेज से हमने इस वीडियो को आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। गौरव धीमान का भी शुक्रिया जो, इस वीडियो को सभी के सामने लेकर आए। ये बच्चे नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर विजुअली हैंडीकैप्ड के बच्चों का है। अब आप भी ये खूबसूरत वीडियो देखिए।