Video: उत्तराखंड की वादियां और खूबसूरत अंदाज...देखिए...बेहतरीन नजारों से भरा य़े पहाड़ी गीत
Feb 16 2018 8:55PM, Writer:कपिल
खूबसूरती ऐसी कि हर कोई इन नजारों को देखता रह जाएगा, एक्टिंग और संगीत का अंदाज ऐसा है कि हर किसी के दिल को अच्छा लगेगा। खास तौर पर अगर आपको उत्तराखंड के गीतों से प्यार है, तो इससे बेहतरीन तोहफा आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। गढ़वाली गीत ‘’सुरभि’’ वास्तव में संगीत, आवाज और कला का अनूठा मिश्रण कहा जा सकता है। टेहरी के प्रताप नगर के रहने वाले सुरेंद्र सेमवाल ने इस गीत को आवाज और कलम दोनों दी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की स्वर कोकिला मीना राणा की आवाज आपको और भी मधुर लगेगी। मशहूर कलाकारों में से एक आनंद सिलस्वाल की अदाकारी बेहतरीन है। पूजा काला ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जादू बरकरार रखा है। इस गीत में आपको औली, देहरादून और चोपता के बेहतरीन नजारे दिखेंगे। सबसे पहले सुरेंद्र सेमवाल के बारे में भी आपको बता देते हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
यह भी पढें - Video: गढ़वाली बोलना सीख गई श्रद्धा कपूर, इस फिल्म में ललिता नौटियाल का किरदार निभाएंगी
सुरेंद्र टिहरी के प्रताप नगर के रहने वाले हैं। वो बताते हैं कि इस गीत को तैयार करने में 4 महीने की मेहनत लगी है। गीत को उत्तराखण्ड की आत्मा के अंदर रखकर बनाना उनका मकसद था। खास बात ये थी कि गीत में पहाड़ की मधुरता को बनाए रखना था। हाल ही में इस गीत को लॉन्च किया गया है कि और आते ही इसे अच्छी खासी सराहना भी मिल रही है। आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले सुरेंद्र बिंदुमती गीत को लेकर आए थे। उस गीत को भी बेहतरीन सपोर्ट मिला था और एक बार फिर से ‘’सुरभि राजी रयां’’ गीत लेकर वो आपके बीच आए हैं। इस गीत के कलाकारों में से एक आनंद सिलस्वाल आज उत्तराखंड की इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बना चुके हैं। आनंद सिलस्वाल टेहरी के कमांद के रहने वाले है। हम ये गीत आपके सामने इसलिए लेकर आए हैं, क्योंकि आप भी समझ पाएं कि उत्तराखंड की संस्कृति को बरकरार रखने के लिए युवा किस तरह से मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत
पहाड़ की खूबसूरत वादियां, उन वादियों के बीच फिल्माया गया ये गीत साबित करता है कि इसे तैयार करने में पूरी टीम को कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी। उम्मीद है कि आपको ये गीत पसंद आएगा। अब आप भी ये वीडियो देखिए और पहाड़ के इन सभी कलाकारों को लेकर अपनी राय जरूर रखें।