Video: खूबसूरत उत्तराखंड के दो बेहतरीन गायक...पेश किया आपकी यादों से जुड़ा ये गीत
Feb 17 2018 12:26PM, Writer:आदिशा
सालों पहले इस पहाड़ी गीत को उत्तराखंड के लोकप्रिय गीतकार और संगीतकार नरेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा गाया गया था। उस वक्त उनके साथ इस गीत में सुषमा श्रेष्ठ जी ने बेहतरीन आवाज दी थी। इस गीत को खुद नेगी जी ने ही लिखा था। पहाड़ की खूबसूरती को बयां करता ये गीत तब भी उतना ही प्यारा था और आज भी उतना ही बेहतरीन है। बस बदला है तो इस गीत को पेश करने का अंदाज। ना सुरों से छेड़छाड़ और ना शब्दों में कोई उलटफेर, गीत का जादू बरकरार है। इस बार इस गीत को नए अंदाज में पेश किया है गौरव धीमान और आकांक्षा जुयाल ने। जब गीत शुरू होता है तो तबले की थाप ही एक पल के लिए सम्मोहित कर देती है। स्वारित कृष्ण ने तबले का बखूबी इस्तेमाल किया है। अमन इकबाल के बेहतरीन डायरेक्शन में इस गीत को तैयार किया गया है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की वादियां और खूबसूरत अंदाज...देखिए...बेहतरीन नजारों से भरा य़े पहाड़ी गीत
इसके अलावा सागर गुसाईं ने इसमें पियानों पर बेहतरीन धुन दी है। रविंद्र पाल ने गिटार को बेहतरीन धुन दी है। आकांक्षा ने गीत को शुरुआत दी तो मीठी सी बोली कानों को अच्छी लगती है। इसके बाद गौरव धीमान ने समां ही बांध दिया। ‘’कू भग्यान होलू डांड्यू मां’’ ये गीत अपने आप में ही पहाड़ की खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है। जरा सोचिए आप पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच में हैं और कहीं से कोई बांसुरी की मीठी सी धुन आपके कानों में पड़े तो कैसा अहसास होगा। लड़की पूछ रही है कि आखिर ये कौन है, जो पहाड़ में इतनी खूबसूरत बांसुरी बजा रहा है। इसके बाद लड़के का जवाब बेहतरीन है। लड़का कहता है कि कोई मेरे जैसा होगा, जो अपनी प्रेमिका को रिझाने की कोशिश कर रहा है। ये ही इस गीत की खूबसूरती है, जो तब भी बरकरार थी और आज भी बेहतरीन है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
गौरव धीमान रूड़की के रहने वाले हैं। मशहबर टीवी शो एक्स फैक्टर के जरिए गौरव धीमान ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उस दौरान उनकी आवाज और प्यार देखकर सोनू निगम ने उन्हें गले से लगाया था। अब ये गीत सुनिए, आपका मन एक बार फिर से उन्हें शाबाशी देने का करेगा।