उत्तराखंड के तेज-तर्रार DM का पर्स चोरी, 20 हजार रुपये लेकर भागा चोर, फिर हुआ ये काम
Feb 17 2018 5:16PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत के बारे में हर कोई जानता है। अपनी तेज तर्रार निगाहों और सख्त एक्शन की वजह से उनकी गिनती देश के निर्भीक जिलाधिकारियों में होती है। लोग उन्हें सिंघम भी कहते हैं। लेकिन एक प्रोग्राम के दौरान इस जिलाधिकारी का ही किसी ने पर्स चुरा लिया। बताया जा रहा है कि नारसन में एक सभा की जा रही थी। इस सभा में खुद जिलाधिकारी दीपक रावत भी मौजूद थे। हैरानी की बात तो ये है कि उस शातिर चोर ने जिले के सबसे बड़े अधिकारी को भी नहीं छोड़ा। मौका लगते ही उसने भरी सभा से उत्तराखंड के सबसे तेज तर्रार अफसरों में शुमार दीपक रावत का पर्स चुरा लिया।बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद डीएम दीपक को इस बात का पता चला। इसके बात तो सभा में ही हड़कंप मच गया। चोर काफी शातिर था, जो पहले तो किसी की भी पकड़ में नहीं आ पाया।
यह भी पढें - उत्तराखंड के दबंग डीएम दीपक रावत... जब दरवाजे पर एक लड़की ने रखा था लव लेटर
यह भी पढें - उत्तराखंड में जिलाधिकारी हो तो ऐसा, गरीब परिवार के बच्चों के लिए बेहतरीन काम
बाद में काफी जद्दोजहद की गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी हाथ पांव मारे और इसके बाद ही चोर पकड़ में आ पाया। दरअसल हरिद्वार के नारसन ब्लॉक में ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी की एक बैठक थी। इस बैठक में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी बुलाया गया था। इन सबके बीच जिलाधिकारी दीपक भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपना पर्स निकाला और सामने मेज पर रख दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद जिलाधिकारी को अचानक कुछ काम पड़ा तो वो नहां निकल गए और पर्स नहीं भूल गए। इस बीच रास्ते में उन्हें पर्स की जरूरत महसूस हुई तो वो हैरान रह गए। पर्स जेब में नहीं था। इसके बाद उन्हें याद आया कि उन्होंने पर्स मेज में रखा था। उन्होंन तुरंत इस बारे में ब्लॉक कर्मचारियों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का एक और ‘सिंघम’ डीएम, देखिए हरिद्वार में पहाड़ी शेर का एक्शन !
यह भी पढें - Video: देवभूमि का निर्भीक डीएम, इस पहाड़ी को मिला बुजुर्गों, गरीबों, पीड़ितों का आशीर्वाद!
जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो मामला कुछ और ही नजर आया । सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पर्स ले जाते हुए दिखा। काफी जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि युवक टिकौला गांव का रहने वाला है। इसके बाद नारसन पुलिस के साथ साथ ब्लाक की टीम आरोपी के घर पहुंची। मौके से आरोपी के पास से पर्स बरामद कर लिया गया। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि उनके पर्स में 25 हजार रुपये थे। हालांकि जब पर्स वापस मिला तो 5 हजार रुपये ही मिले। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी बीडीसी बैठक में बैठने के लिए अधिकृत नहीं था। उन्होंने कहा कि आखिर वो युवक इस बैठक में कैसे आया, इस बात की जांच की जाएगी। फिलहाल केस दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।