image: Dm deepak rawat in action

DM दीपक रावत की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बेईमानों के बुरे दिन आ गए !

Feb 18 2018 11:17AM, Writer:कपिल

अपनी कार्रवाई को लेकर हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर से एक्शन में दिखे। डीएम दीपक रावत ने हरिद्वार तहसील में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहा कामकाज और लापरवाही देखकर वो हैरान रह गए। जहां भी गड़बड़ी मिली, वहां ना तो अफसर छूटे और ना ही कोई कर्मचारी। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक रावत ने दो सब रजिस्ट्रारों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एक नायब नाजिर, दो लिपिकों और कई अमीनों की भी सैलरी रोकने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा डीएम दीपक रावत ने लिपिकों के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाया और उनके ट्रांसफर के आदेश भी जारी कर दिए। इसके साथ ही डीएम ने एक स्टांप विक्रेता का लाइसेंस भी रद्द कर डाला।

यह भी पढें - उत्तराखंड के दबंग डीएम दीपक रावत... जब दरवाजे पर एक लड़की ने रखा था लव लेटर
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का एक और ‘सिंघम’ डीएम, देखिए हरिद्वार में पहाड़ी शेर का एक्शन !
बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार भावना कश्यप और सुमेर चंद गौतम अवकाश पर थे। पता चला कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ही ये अवकाश पर थे। इसके अलावा सब रजिस्ट्रारों की जगह लिपिक द्वारा रजिस्ट्री में दस्तखत किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कई रजिस्ट्रिी दो महीने से ज्यादा पुरानी हो गई थी। इसके अलावा रिकॉर्ड भी रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इसके बाद डीएम दीपक रावत ने दोनों सब रजिस्ट्रारों के वेतन रोकने के आदेश दिया। इसके अलावा एक महीने पुरानी रजिस्ट्री मिलने पर जिलाधिकारी ने सब रजिस्ट्रार सुमेर चंद गौतम को संदिग्ध ठहराया। रजिस्ट्री के कार्य को लंबे समय तब लटकाए रखने की वजह से लिपिक राम कुमार यादव और प्रबंधक लिपिक प्रमोद राणा का भी वेतन रोका गया।

यह भी पढें - अग्निपथ पर उत्तराखंड के तेज तर्रार डीएम दीपक रावत, कोर्ट से मिला एक और झटका !
यह भी पढें - पहाड़ के गरीब घरों की उम्मीद है ये ‘’लेडी सिंघम’’, जो आज तक नहीं हुआ, वो अब हो रहा है
स्टांप विक्रेताओं समेत कई और जानकारियां ना देने पर नाजिर जेपी शुक्ला का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। साथ ही कई अमीनों का भी वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि कई रजिस्ट्रियों पर सब रजिस्ट्रार के नाम की सील के बिना ही साइन किए गए हैं। उन्होंने तुरंत आदेश दिया कि कोई भी बिना नाम की सील के कहीं भी साइन नहीं करेगा। जिलाधिकारी ने तहसील के एक कर्मचारी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर भी ताला लगवा दिया। उन्होंने कहा कि नंबर नहीं मिलने तक बाइक को तहसील में ही रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना नंबर की बाइक चलाना गैरकानूनी है। कुल मिलाकर कहें तो डीएम दीपक रावत ने अपने ताबड़तोड़ एक्शन के चलते हरिद्वार में हड़कंप मचा दिया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home