देवभूमि में महापाप ! बेटों ने अपनी विधवा मां को पीट-पीटकर मार डाला...फिर आग लगा दी !
Feb 20 2018 8:45PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। एक हत्याकांड से देश सन्न है। तीन बेटों ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। वो तब तक उसे पीटते रहे, जब तक मां की जान नहीं चली जाती। हरिद्वार जिले के खानपुर में ये दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि शायद उन्होंने हत्या करने के बाद अपनी मां की लाश को आग के हवाले भी कर दिया। क्या मां से कोई ऐसी हरकत कर सकता है ? सोचते ही रूह कांपने लगती है कि कोई ऐसी हैवानियत पर भी उतर सकता है। लेकिन खानपुर में तीन कलयुगी बेटों ने ऐसा कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला बल्कि बताया जा रहा है कि जब मां की सांसें थोड़ी बहुत बची हुई थी, तो उन्होंने अपनी ही मां के शरीर में आग लगा दी। पुलिस ने इन तीनों दरिंदों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढें - देहरादून की बेरहम मां...बेटी की लाश को 4 घंटे तक काटती रही, पुलिस के सामने किए ऐसे खुलासे
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस का ये वीडियो शर्मनाक है, थाने में ड्यूटी के दौरान दारू पार्टी !
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद भी ये तीनों ये नहीं बता रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी मां की लाश का कहां ठिकाने लगाया है ? इस भयानक हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो बुजुर्ग महिला विधवा थी। तीनों बेटों के मुताबिक जब उनके पिता की मौत हो गई, तो मां को शराब पीने की लत लग गई थी। उन्होंने बताया है कि महिला घर का सारा सामान बेचकर शराब पीती थी। इससे बेटे अक्सर परेशान रहते थे। इस वजह से उन्होंने एक दिन गुस्से में आकर मां को ही पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो मां की पीटकर हत्या कर डाली। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद भी बेटे ये नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने मां की लाश को कहां ठिकाने लगाया है। हालांकि पुलिस को शक इस बात का है कि बेटों ने मां की हत्या के बाद लाश को आग लगा दी है।
यह भी पढें - उत्तराखंड की मर्दानी, दहेजलोभी ससुराल वालों के खिलाफ भरी हुंकार, शादी से पहले लिया ये फैसला
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में एक लड़की ने मर्द बनकर दो महिलाओं से की शादी, 4 साल बाद खुलासा
पड़ोसियों द्वारा जानकारी दी गई है कि बेटे अपनी मां को अक्सर पीटते रहते थे। खानपुर के कलूसिया गांव की ये घटना हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इस बात की खबर दी गई है कि तीनों भाइयों ने मिलकर अपनी मां को मार दिया और रातों रात लाश को ठिकाने भी लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद सख्ती से पूछताछ करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने एक ही बात कही है। तीनों ने कहा है कि रात में मां की तबीयत खराब हो गई और वो उसे डॉक्टर के पास ले गए। इस दौरान मां की मौत हो गई। पुलिस को बताया गया है कि मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस द्वारा डॉक्टर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जब महिला को उनके पास लाया गया तो उनके सिर से भयंकर खून बह रहा था। इसलिए बड़े अस्पताल ले जाने को कहा था। उसके बाद क्या हुआ डॉक्टर को भी नहीं पता।